दोनों मासूमों के शवों का हुआ अंतिम संस्कार, अस्पताल में है मां
संस, देवरी: देवरी में गुरुवार की रात सड़क हादसे में दो मासूम सगे भाई-बहनों की मौत के बाद
संस, देवरी: देवरी में गुरुवार की रात सड़क हादसे में दो मासूम सगे भाई-बहनों की मौत के बाद शुक्रवार को शवों का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों की चीख-पुकार से दिनभर गांव का माहौल गमगीन रहा।
गुरुवार को थाना क्षेत्र के बजगुंदा निवासी तस्लीम अंसारी, छोटे पुत्र नसीम अंसारी, बड़ी बहू सहिना बानो, उसके दो छोटे छोटे बच्चे मो. चांद (दो वर्ष) चांदनी (सात माह) को लेकर मारुति से सदर अस्पताल गिरिडीह इलाज करवाने गया था। वहां से वापस आने के क्रम में जमुआ देवघर मुख्य मार्ग के नेकपुरा के पास बनी पुलिया की रे¨लग से अनियंत्रित होकर वैन टकरा गई। इससे उस पर सवार दो मासूम सगे भाई बहनों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं वैन पर सवार अन्य लोग घायल हो गए थे। बच्चों की मां साहिना बानो का इलाज धनबाद में चल रहा है।