पानी नहीं तो फांसी दो के नारे के साथ प्रदर्शन
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पानी दो पानी नह
गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पानी दो, पानी नहीं तो फांसी दो के नारों के साथ व्याप्त पेयजल संकट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया कि वार्ड नंबर 23 के 20 नंबर कोलडीहा बस्ती में कई वर्षो से पेयजल समस्या विराजमान है। इस समस्या के निदान की मांग को लेकर पूरे स्थानीय लोगों ने बाल्टी डब्बा लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस बाबत लोगों ने बताया कि कई वर्षो से पानी समस्या होने के कारण दूर जाकर चानक से पानी भरते हैं। चानक में पानी कम और गंदगी अधिक रहने से स्थानीय लोग गंदे पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं। इसकी शिकायत जब वार्ड पार्षद कमल सिंह से किया गया। वार्ड पार्षद ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई बार नगर आयुक्त को आवेदन देकर पानी की समस्या को हल करने की मांग की, लेकिन अभी तक नगर आयुक्त ने कोई पहल नहीं की है। इसी को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षद मिलकर डब्बा, डेगची और बाल्टी लेकर रोड पर उतरे। इसके बाद कुछ महिलाओं का कहना है कि उनकी शादी के पूर्व घर में पानी की कोई समस्या नहीं होती थी। लेकिन शादी के बाद ससुराल में पानी को लेकर झगड़ा होते रहता है।