Move to Jagran APP

दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार

जागरण टीम गिरिडीह भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार क

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 08:18 PM (IST)
दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार
दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार

जागरण टीम, गिरिडीह : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को जिले के सभी बूथों पर मनाई गई। भाजपाइयों ने जहां पंडित उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, वहीं प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां और गरीबों के लिए किए जा रहे कार्यों को भी गिनाया।

loksabha election banner

पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंडित उपाध्याय की दूरगामी सोच पर सतत चलने का परिणाम है कि आज भाजपा की केंद्र और देश के आधे से राज्यों में सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का परिणाम है कि आज भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। पिछले साल कोविड-19 पूरे विश्व में महामारी बनकर आया और लाखों लोग असमय काल के गाल में चले गए। वैसी परिस्थिति में भी भारत ने संयम और साहस का परिचय दिया। देश में इस महामारी की सबसे बड़ी मांग मास्क और पीपीई किट की थी, जो हमारे देश में आयात किया जाता था। आज इन चीजों का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यात करने वाला देश भारत बन गया है। पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि पंडित उपाध्याय के सपने को पूरा करने में भाजपा कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मौके पर उप मेयर प्रकाश राम, निवर्तमान मेयर सुनील पासवान, अशोक उपाध्याय, चुन्नूकांत, सुभाष सिन्हा, संदीप डंगायच, राजेश शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, संजीत सिंह पप्पू, मोतीलाल उपाध्याय, सुरेश मंडल, सुमित कुमार, नीलू सिन्हा आदि उपस्थित थे।

सिरसिया पंचायत के बूथ नंबर 242 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। निवर्तमान मेयर सुनील पासवान, वार्ड पार्षद अशोक राम, विनिता कुमारी, सुरेश सिन्हा, दिनेश पासवान, दिलीप ठाकुर, प्रेम सिन्हा आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बेंगाबाद : मोतीलेदा पंचायत भवन प्रागंण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। यहां जिलेभर के भाजपाइयों का जुटान हुआ। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पहले वैक्सीन विदेश में तैयार होकर वर्षो बाद भारत आता था, लेकिन आज कोरोना जैसी बीमारी की वैक्सीन भारत में बन रही है। अब तक 75 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है और यह कार्य अभी भी जारी है। कहा कि धारा 370, तीन तलाक और राम जन्मभूमि विवाद का हल निकाल केंद्र सरकार ने कुशल नेतृत्व का परिचय दिया है। जिला अध्यक्ष महादेव दूबे, नुनूलाल मरांडी, सुरेश साव, जयप्रकाश मंडल, सोनू एजाज, महेंद् प्रसाद वर्मा, इंजीनियर विनय सिंह, विभाकर पांडेय, दिलीप वर्मा, डा. राजेश पोद्दार, शिवपूजन राम, मीतनारायण वर्मा आदि थे। संचालन इंद्रलाल वर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुखिया रामकुमार वर्मा ने किया।

जमुआ: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी जमुआ क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। सबसे पहले वह जमुआ विधायक केदार हाजरा के पैतृक गांव कारोडीह पहुंची। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक लोकप्रिय नेता पीएम मोदी हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को आज मोदी सरकार पूरा कर रही है। कोरोना काल में मोदी सरकार ने देश में बेहतर काम किया। इधर धुरैता मोड़ पर कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की राह पर है। जिलाध्यक्ष महादेव दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, अशोक सिंह, कैलाश प्रसाद साहू, गोविद सिंह, अनुज वर्मा, भोला पासवान सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

खोरीमहुआ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धनवार विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूधरणी, बोदगो तथा भाजपा कार्यालय बरजो में मनाई गई। भाजपा नेता सह पूर्व आइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ की नींव वर्ष 1951 में रखी तथा 1967 में जनसंघ अध्यक्ष के अध्यक्ष बने।

बिरनी : सिमराढाब, ब्रह्मसिया, कपिलो, नावाडीह, बराटांड़, बंगराकला, झांझ, टाटो, खरटी आदि बूथों में जयंती मनाई गई। भाजपा नेता अरबिद मोदी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

डुमरी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जामतारा पंचायत सचिवालय में मनाई गई। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल ने दीनदयाल उपाध्याय समतामूलक समाज के पक्षधर थे। उनका मानना था कि जब तक विकास की किरण समाज के निचले पायदान पर जीवनयापन कर रहे लोगों तक नहीं पहुंच जाती तब तक हम एक सभ्य व विकसित समाज की परिकल्पना नहीं कर सकते हैं।

गांडेय : प्रखंड के सभी बूथों पर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। यदुनंदन पाठक ने बूथ 267 में एवं ओबीसी मोर्चा ने हरिपालडीह के बूथ 243 में जयंती मनाई।

देवरी : देवरी प्रखंड के चंगचाचो बजरंगबली मंदिर प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान के अलावा यशवंत राज, दासो पासवान, रामसहाय दुसाद, टेकन दुसाद, बालेश्वर पासवान, रतन कुमार, शमीम अंसारी, भुनेश्वर पासवान, मंटू पासवान, रंजीत कुमार आदि थे।

सरिया : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जयंती मनाई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.