सड़क हादसे में घायल बालक की मौत
संस बेंगाबाद बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा पथ पर पेसराटांड़ के पास शनिवार शाम सड़क दुघ
संस, बेंगाबाद : बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा पथ पर पेसराटांड़ के पास शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल बालक की मौत रात्रि में रांची ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। बालक की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बड़कीटांड़ पंचायत के बिशनीशरण निवासी छोटेलाल मुर्मू का चार वर्षीय पुत्र समीर मुर्मू शनिवार दोपहर अपनी नानी और बहन के साथ पेसराटांड़ एक रिश्तेदार के घर गया था। वहां से सभी पैदल घर लौट रहे थे। इसी बीच छोटकी खरगडीहा की ओर से आ रही एक बाइक ने पीछे से उसे ठोकर मार दी जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर बाइक सवार ने घायल व उसके परिजनों को बेंगाबाद के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया। गिरिडीह से उसे रांची रेफर कर दिया गया। इसी बीच बाइक सवार वहां से खिसक गया। परिजन बालक को रांची ले जा रहे थे कि इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को रविवार की सुबह दी गई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर आवश्यक जांच पड़ताल की।