दो फरार आरोपित गिरफ्तार
पालोजोरी दो फरार आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपित मुन्ना
By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 04:29 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 04:29 PM (IST)
पालोजोरी : दो फरार आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपित मुन्ना मियां व कट्टू मियां उर्फ आलम को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी। छैलापाथर स्थित उसके घर से मुन्ना मियां को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देसी कट्टा, कारतूस व बाइक बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ये दोनों चोरी-डकैती व अन्य मामलों के आरोपित हैं। छापेमारी दल में एसआइ रामचरण उरांव, एएसआइ सुरेश रमानी, संतोष मंडल व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें