यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में प्राथमिकी
तिसरी थाना क्षेत्र बेलवाना पंचायत के गोलगो गांव का सात वर्षीय बच्ची के साथ 30 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म करने ...और पढ़ें

तिसरी : थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ 30 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास के मामले में पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। डीएसपी नवीन कुमार इस मामले की जांच करने घटना स्थल पहुंचे।
थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। आरोपित फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
बच्ची का पिता शुक्रवार सुबह किसी काम से बाहर गया था। बच्ची को अकेली देख युवक ने उसके घर में घुस कमरे में बंद कर बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। उसी समय बच्ची का पिता वापस आ गया। उसने दरवाजा खटखटाया। इस पर आरोपित ने दरवाजा खोला और फरार हो गया। अंदर की स्थिति देख बाप को सारा माजरा समझ मे आ गया। शनिवार देर शाम को पीड़िता के पिता ने थाना प्रभारी तिसरी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
