विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तिसरी में सड़क चौड़ीकरण में भारी अनियमितता

By JagranEdited By:
Published: Mon, 06 Jan 2020 07:55 PM (GMT+05:30)

तिसरी-चतरो से गांवा पीडब्लूडी मुख्य सड़क की चौड़ीकरण आरकेएस कंपनी के द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है।लेकिन निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का ध्यान नही रखा जा रहा है। सड़क पर टॉप लेयर करने में एमलसन तेल में पानी मिलाकर किया जा रहा है। सड़क के किनारे कई स्थानों में भीड्रेन नाली बनाने घटिया पत्थर व मसाला का उपयोग कर जैसे तैसे मूर्तरूप दिया जा रहा है।जिसे लेकर माले प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भीड्रेन नाली घटिया निर्माण को रोक कर जेई गौरव कुमार को फटकार लगायी गयी।उच्य स्तरीय जांच की मांग की गयी।जिसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू की जायेगी। बता दे कि माले नेता मंटु श

तिसरी में सड़क चौड़ीकरण में भारी अनियमितता
तिसरी में सड़क चौड़ीकरण में भारी अनियमितता

तिसरी (गिरिडीह): तिसरी के चतरो से गावां पीडब्लूडी मुख्य सड़क तक का चौड़ीकरण आरकेएस कंपनी धड़ल्ले से कर रही है लेकिन इसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सड़क का टॉप लेयर एमल्सन तेल में पानी मिलाकर किया जा रहा है। सड़क के किनारे कई स्थानों पर भी ड्रेन नाली बनाने में घटिया पत्थर व मसाले का उपयोग कर जैसे तैसे उसे मूर्तरूप दिया जा रहा है। इसे लेकर माले प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भी ड्रेन नाली के निर्माण को रोककर जेई गौरव कुमार को फटकार लगाई। उनलोगों ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कहा कि इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बता दें कि माले नेता मंटू शर्मा व धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में गुमगी व गड़कुरा के ग्रामीण भी ड्रेन नाली को जैसे तैसे मूर्तरूप दिए जाने से भड़क उठे। नाली के दोनों तरफ पत्थर के टुकड़ों को मिट्टी से भरकर बनाया जा रहा था। पंद्रह एक के मसाले का उपयोग किया जा रहा था जिस कारण नाली बनने के साथ ही टूट रही थी। दस दिन पहले बनाई गई नाली कई जगह टूट गई। नाली को खोदकर देखने से उसे बनाने की गुणवत्ता की पोल खुल गई। इसके बाद निर्माण कार्य रोककर जेई को बुलाकर दिखाया गया। जेई के सामने कई जगह नाली को खोदा गया जिससे यह स्पष्ट हो गया कि इसके निर्माण में घटिया मसाले का उपयोग किया गया है व प्राक्कलन के अनुसार उसे नहीं बनाया गया है।

जेई ने कहा कि इसमें नाली का निर्माण घटिया ढंग से किया गया है जिसकी रिपोर्ट वे उच्च अधिकारी को भेजेंगे। स्थानीय लोगों ने व माले नेता मंटू शर्मा ने आरोप लगाया कि एक महीने से नाली का निर्माण उनकी देखरेख में किया जा रहा था। घटिया निर्माण में उनकी भी मिलीभगत है। उक्त नाली की जांच उच्च अधिकारी से कराई जाएगी और इसे फिर से तोड़कर बनाया जाएगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सड़क पर टॉप लेयर बिछाने के समय एमल्सन तेल सड़क पर पानी मिलाकर दिया जा रहा था। इस मामले को लेकर भी बवाल काटा गया। इस पर संबंधित कर्मी ने सुधार करने का आश्वासन दिया। मौके पर बलवीर यादव, संतोष यादव, कौशल यादव, दशरथ यादव आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।