नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
नाबालिग के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म करने के मामले का पांच माह से फरार आरोपित को मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार की। गिरफ्तार आरोपित रोहित पोद्दार गादीश्रीरामपुर गांव का रहने वाला है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह पुलिस की गिरफ्त में आने से फरार चल रहा था। इसी बीच उसके घर पर रहने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली जिसके आधार पर छापेमारी कर
गिरिडीह: नाबालिग के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म करने के मामले का पांच माह से फरार आरोपित को मुफस्सिल पुलिस ने सोमवार की रात उसके आवास से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित रोहित पोद्दार गादीश्रीरामपुर गांव का रहनेवाला है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह पुलिस की गिरफ्त में आने से फरार चल रहा था। इसी बीच उसके घर पर रहने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। इसके आधार पर छापेमारी कर उसे दबोचने में पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। वहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। दुष्कर्म की यह घटना जून माह की है। घटना के दिन पीड़िता के परिजन उसके बुआ के घर गए हुए थे। पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। उसी वक्त अकेला पाकर रोहित पोद्दार नामक युवक हाथ में चाकू लेकर घर में घुस गया तथा चाकू का भय दिखाते हुए उसे पकड़ कर हल्ला करने पर जान मारने की धमकी दी। इसके बाद चाकू के बल पर दुष्कर्म किया था। जान मारने की धमकी व शादी का प्रलोभन देकर लगातार यौन शोषण करता रहा। इसी बीच गर्भवती होने पर जब उसके घर जाकर इसकी जानकारी दी गई तो वह जांच कराने के बहाने 11 जून को जबरन पचंबा स्थित साईं अस्पताल ले गया तथा चिकित्सक से गर्भपात कराने की बात करने लगा था। इसकी सूचना वहां से पीड़िता ने अपने परिजनों को दी थी। सूचना पाकर जब उसके परिजन वहां पहुंचे तो आरोपित क्रोधित होकर पीड़िता की नानी के साथ मारपीट कर वहां से फरार हो गया था। पीड़िता अपने परिजनों के साथ मुफस्सिल थाना पहुंची और आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।