महिला की हत्या में पति समेत सात पर प्राथमिकी
तिसरी : भोगताडीह गांव में नवविवाहित बहू को दहेज के कारण जान से मार देने पर तिसरी थाना
तिसरी : भोगताडीह गांव में नवविवाहित बहू को दहेज के कारण जान से मार देने पर तिसरी थाना में पति अजय यादव समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पति अजय यादव, ससुर प्रसादी यादव, सास पुनिया देवी, भैसुर संजय यादव, गोतनी गुड़िया देवी, देवर छोटी यादव व लाली देवी को नामजद बनाया गया है। बुधवार शाम को ककनी गांव के उमेश यादव की पुत्री सुनैना देवी (22 वर्ष) को पीट-पीटकर ससुरालवालों ने जान से मार दिया था। सुनैना की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसके छह माह बाद से दहेज की खातिर उसे मारा-पीटा जाता था। मृतक का परिवार गरीब है जो मजदूरी कर जीवनयापन करता है। फिलहाल ससुरालवाले घर से फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। तिसरी पुलिस सघन कुमार ने कहा कि शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।