Move to Jagran APP

घर से भागी किशोरी को दिल्ली में दलाल दंपती ने बेचा था

गिरिडीह कोडरमा रेलवे स्टेशन में ऐसा गिरोह सक्रिय है जो लाचार और घर से भागे किशोि

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 08:02 PM (IST)
घर से भागी किशोरी को दिल्ली में दलाल दंपती ने बेचा था

गिरिडीह: कोडरमा रेलवे स्टेशन में ऐसा गिरोह सक्रिय है जो लाचार और घर से भागे किशोरियों पर नजर रखता है। पहले उसे अपना हमदर्द बताकर झांसे में लेता है। फिर उसके जीवन का सौदा कर उसे बेच देता है। ऐसा ही एक मामला गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। एक किशोरी गुस्से में अपना घर छोड़कर भागी थी। इसके बाद वह कोडरमा में एक गिरोह के हाथ लग गई। उसकी शादी दिल्ली ले जाकर हरियाणा के एक युवक से करा दी गई। इसके एवज में गिरोह के सदस्य को एक लाख रुपए मिले थे। हीरोडीह थाना पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीड़िता को हरियाणा से बरामद कर लाई है। साथ ही शादी करनेवाले युवक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। दीपक के खिलाफ किशोरी का अपहरण शादी करने की नीयत से करने की धारा के साथ पोक्सो की धाराएं लगाई गई हैं। किशोरी को शादी के लिए बेचनेवाले दंपती तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। इस मामले में पुलिस ने पोक्सो न्यायालय में किशोरी को पेश कर बयान कलमबद्ध कराया है। किशोरी ने कहा है कि उसका माता-पिता से झगड़ा होने के कारण वह घर छोड़कर निकल गई। किसी तरह कोडरमा स्टेशन पहुंची। स्टेशन के पास एक महिला मिली जिसने अपना नाम कंचन देवी बताया ने कहा कि दिल्ली में उसे काम दिला देगी। उसे अपने मोबाइल से एक युवक का फोटो दिखाया और कहा कि इससे उसकी शादी करा देगी। दिल्ली ले जाकर 10 दिनों तक किशोरी को अपने साथ रखा। वहीं कंचन का पति पप्पू यादव आया। सभी ने मिलकर दिल्ली स्थित पहाड़पुर मंदिर में किशोरी की शादी दीपक कुमार के साथ करा दी। इसके बाद दीपक उसे हरियाणा स्थित अपने घर ले गया। पीड़िता ने बताया कि दीपक के साथ वह पति-पत्नी की तरह रह रही थी। अब सवाल है कि क्या किशोरी की शादी हो सकती है। उसके साथ संबंध बनाना क्या उचित है, क्या दलाल दंपती को पुलिस गिरफ्तार करेगी, ऐसे कई सवाल है जिसका पुलिस को जवाब देना होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.