Move to Jagran APP

विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन में भिड़े माले-भाजपा समर्थक, कई घायल

संवाद सहयोगी, बगोदर (गिरिडीह): थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव में मंगलवार रात विश्वकर्मा प्रतिम

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 05:41 PM (IST)
विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन में भिड़े माले-भाजपा समर्थक, कई घायल

संवाद सहयोगी, बगोदर (गिरिडीह): थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव में मंगलवार रात विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान माले और भाजपा समर्थक आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों के बीच ¨हसक झड़प हुई, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जगदीश ¨सह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज धनबाद में चल रहा है।

loksabha election banner

प्रथम पक्ष से अलगडीहा के पूर्व मुखिया के पति जगदीश प्रसाद ने बुधवार को बगोदर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें शिक्षक गिरधारी प्रसाद, सहदेव महतो, महादेव महतो, राजू मंडल, यमुना मंडल, दिलीप मंडल, सुमंती देवी समेत 12 लोगों को नामजद किया है। कहा कि वे लोग विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन को ले जुलूस लेकर अलगडीहा में घूम रहे थे। जुलूस जब गिरधारी प्रसाद के घर के पास पहुंचा, तो आरोपितों ने हरवे-हथियार से हमला कर दिया। सुनीता देवी के साथ मारपीट कर उसके गले से सोने की चेन तथा साढ़े आठ सौ रुपये नगद छीन लिए। महिलाओं के साथ भी दु‌र्व्यवहार किया।

उसका कहना है कि 14वीं वित्त योजना से अलगडीहा दलित टोला में जलमीनार बनना था, लेकिन गिरधारी प्रसाद ने जबरन अपने घर के पास मीनार बनवा लिया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। इसी से आक्रोशित गिरधारी समेत उसके परिजनों ने जुलूस में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। बताया कि मारपीट में जगदीश ¨सह, संतोष ¨सह, जगदीश प्रसाद, अनिल मंडल, चिड़की देवी, पंकज कुमार आदि घायल हो गए।

कोई पुरानी रंजिश नहीं, दु‌र्व्यवहार के कारण हुई मारपीट: वहीं दूसरे पक्ष के महादेव मंडल ने थाने में आवेदन देकर कहा कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल जगदीश प्रसाद, पंकज कुमार, जीवाधन मंडल, लक्ष्मण मंडल, जगदीश ¨सह, संतोष ¨सह, लखु ¨सह, सुरेंद्र प्रसाद, जीतू प्रसाद आदि उनके घर के पास तेज आवाज में डीजे बजाते हुए अ‌र्द्धनग्न होकर नाच रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने हमला कर दिया। जगदीश प्रसाद ने दुकान से 13 हजार रुपये लूट लिये। महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। मारपीट में महादेव मंडल, सहदेव मंडल, राजू मंडल आदि घायल हो गए। पुलिस दोनों तरफ से मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि प्रथम पक्ष माले तथा द्वितीय पक्ष भाजपा समर्थक है। महिलाओं ने घेरा थाना: इधर, प्रथम पक्ष की दर्जनों महिलाएं बुधवार को बगोदर थाना पहुंचीं और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना गेट पर बैठ गई। महिलाओं का कहना था कि पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने की बात कही थी, लेकिन किया नहीं। वहीं थाना प्रभारी पृथ्वीसेन ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.