मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट का क्रिकेट टूर्नामेंट 10 से
संस गांडेय(गिरिडीह) गांडेय के धोबिया मोड़ पर रविवार शाम राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्र
संस, गांडेय(गिरिडीह) : गांडेय के धोबिया मोड़ पर रविवार शाम राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के प्रचार प्रसार के लिए नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट कराने पर सहमति बनी।
निर्णय लिया गया कि दस दिसंबर को अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर धोबिया मोड़ मैदान में चार दिवसीय नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मो. आलम ने कहा कि अधिकांश प्रखंडों में ट्रस्ट की कमेटी का गठन हो चुका है। बचे हुए प्रखंडों में भी अविलंब कमेटी का गठन कर जिलेभर में संगठन का विस्तार किया जाएगा।
जिला सचिव जितेंद्र बैठा ने कहा कि संगठन पंचायत स्तर तक पहुंचकर लोगों के हक अधिकार के लिए लड़ेगी। संगठन के प्रचार प्रसार के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का निर्णय हुआ ताकि युवाओं के साथ जुड़ाव हो सके।
जिला कोषाध्यक्ष मो. इरशाद अली, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनवर अली, प्रखंड अध्यक्ष मो. ताहिर, उपाध्यक्ष मो. ताज, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. इनामुल, मो. इरशाद, मो. मनोवर, मो. ताहिर, मो. तोसिफ, मो. मनोवर, मो. असलम, मो. सिराज, बिनोद रजक, रामानंद स्वर्णकार, विजय रजक, अपील ठाकुर, मो. शहबाज, मो. मुमताज, मो. अजीज, राजन मुर्मू आदि थे।