भाजपा विधायक के खिलाफ माले का प्रतिवाद मार्च आज
संस, जमुआ (गिरिडीह): दुष्कर्म कांड में भाजपा विधायक केदार हाजरा के खिलाफ भाकपा माले क
संस, जमुआ (गिरिडीह): दुष्कर्म कांड में भाजपा विधायक केदार हाजरा के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ता शनिवार को प्रतिवाद मार्च निकालेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि माले विधायक की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जमुआ में माले प्रतिवाद मार्च एवं सभा करेगी। पार्टी के केंद्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक विनोद ¨सह व राजधनवार के विधायक राजकुमार यादव इसका नेतृत्व करेंगे। यह जानकारी माले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक पासवान ने शुक्रवार को पत्रकारों को दी।
उन्होंने कहा कि माले के दबाव में विधायक केदार हाजरा ने दुष्कर्म के आरोपित अपने भतीजे को पुलिस के समक्ष सरेंडर कराया है। इस पूरे प्रकरण में विधायक की हरकत को जनता माफ नहीं करेगी। विधायक को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और पंचायत में दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था में संगीन अपराध है। इस अपराध की सजा विधायक को मिलनी चाहिए। मौके पर पार्टी के प्रखंड सचिव विजय पांडेय, एपवा नेत्री मीना दास, भागीरथ पंडित, ललन यादव, रामचंद्र ¨सह, विशेश्वर यादव, राजेश दास, कार्तिक महतो आदि थे।