शहादत की आड़ में जनता को बरगलाने की हो रही कोशिश: दीपांकर
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: देश बहुत ही नाजुक मोड़ पर खड़ा है। जनविरोधी फांसीवादी ताकत
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: देश बहुत ही नाजुक मोड़ पर खड़ा है। जनविरोधी फांसीवादी ताकतें घड़ियाली आंसू बहाकर शहादत की आड़ में सियासत करने पर तुली हैं। यह बातें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में रविवार को आयोजित कोडरमा लोकसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। गिरिडीह के विभिन्न प्रखंडों से भी पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे।
इसके पूर्व पुलवामा के शहीद सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम मोदी के पास 2014 में किए गए चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाने को लेकर 5 साल का कोई हिसाब जनता को देने के लिए जवाब नहीं है। अब वे इस शहादत की आड़ में फिर से देश की जनता को बरगलाने की फिराक में हैं। पुलवामा की घटना भी मोदी सरकार की एक बड़ी विफलता के रूप में सामने है, जिसकी जिम्मेवारी से वे भाग नहीं सकते। इसका भी जवाब उन्हें देश की जनता को देना होगा। देश की जनता अब मोदी को झेलना नहीं चाहती। अब पूरा देश बदलाव के मूड में है तो सत्ता जाने के डर से देश को फिर से अस्थिर करने की साजिश हो रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी तरह कमर कसकर मिशन कोडरमा 2019 के तहत चुनावी जंग जीतने का आह्वान किया।
पार्टी के राजधनवार विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की जनता वर्तमान तथा पूर्व सांसदों की करनी से अवगत है। लड़ाई यहां सीधे तौर पर माले और भाजपा के बीच है, लेकिन बाबूलाल यहां भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर फिर से भाजपा को फायदा पहुंचाने की फिराक में हैं। इसलिए ऐसे लोगों की पहचान करते हुए इस बार मजदूर-किसानों के हक में जनता के सवालों पर कोडरमा की जंग को जीतने की चुनौती कार्यकर्ताओं को लेनी चाहिए।
दोहरी नीति अपना रही भाजपा: पूर्व विधायक विनोद ¨सह ने भाजपा शासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के किसानों की जमीन का मुआवजा से लेकर यहां के मजदूरों की मजदूरी भी दूसरे राज्यों की अपेक्षा काफी कम है। भाजपा ने देश पर अभूतपूर्व तरीके से बेरोजगारी थोप दी है। कोडरमा की जंग जीतने के लिए जरूरी है कि हम एक-एक बूथ को जीतने का काम करें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभी से ही रात-दिन एक कर इस चुनाव को जीतने की चुनौती कबूल करें।
सम्मेलन में पार्टी नेत्री गीता मंडल, मोहन दत्ता, आरएन ¨सह, गांडेय विधानसभा के नेता राजेश यादव, जमुआ विधानसभा के नेता अशोक पासवान, जिप सदस्य मनोवर हसन, पच्चू राणा, सीताराम ¨सह, उस्मान अंसारी, पवन महतो, विजय ¨सह आदि उपस्थित थे।