कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जयंती मनाई
गिरिडीह स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी
गिरिडीह : स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सभी प्रमुख कांग्रेस कर्मियों ने राजीव जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि आज भारत का जो आधुनिक स्वरूप दिख रहा है उसकी बुनियाद राजीव गांधी ने रखी थी। दूरसंचार के क्षेत्र में क्रांति लानेवाले राजीव जी ही थे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सतीश केडिया ने बताया कि आज भारत कंप्यूटर के क्षेत्र में अग्रणी देश बना है वह राजीव की वजह से है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महमूद अली खान, अमित सिन्हा, डॉ. मंजू कुमारी, तनवीर हयात, अजय सिन्हा, नवीन आनंद, आनंद वर्मा पूनम, संतोष राय, साबिर हुसैन लाडला, तनवीर हयात, सैफुद्दीन खान, कृष्णा सिंह सहित अनेकों प्रमुख कांग्रेस कर्मी उपस्थित थे।