Move to Jagran APP

एकजुटता दिखा महागठबंधन ने भाजपा पर बोला हमला

महागठबंधन प्रत्याशी झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का नामांकन के बाद झंडा मैदान में सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 12:04 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:29 AM (IST)
एकजुटता दिखा महागठबंधन ने भाजपा पर बोला हमला
एकजुटता दिखा महागठबंधन ने भाजपा पर बोला हमला

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: महागठबंधन के प्रत्याशी झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने नामांकन के बाद सोमवार को झंडा मैदान में सभा की। इसमें वक्ताओं ने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर खूब हमला बोला। झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत का दावा किया।

loksabha election banner

बूथों पर डटकर डलवाएं वोट: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के वादे सभी को याद हैं। 2014 में भाजपा ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। इसके मुताबिक अब तक दस करोड़ युवाओं को रोजगार मिल जाना चाहिए था। कार्यकर्ताओं से कहा कि 6 मई को आप सभी बूथों पर डटे रहकर एक-एक मतदाता से वोट डलवाएं।

जेवीएम नहीं महागठबंधन लड़ रहा: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोडरमा में जेवीएम नहीं, महागठबंधन चुनाव लड़ रहा है। लड़ाई एनडीए से है। इस लड़ाई में पूंजीपतियों की जीत होगी या किसान-मजदूरों की, यह आपको तय करना है।

मोदी ने झूठ बोलकर वोट लिया था: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मोदी ने झूठ बोलकर वोट लिया था। इस बार जनता जवाब देगी।

देश को आरएसएस से खतरा: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि इस देश को किसी दूसरे से नहीं, बल्कि भाजपा एवं आरएसएस से खतरा है।

मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल: राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

इन्होंने भी किया संबोधित: पूर्व सांसद द्वय डॉ. सरफराज अहमद, तिलकधारी प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, पूर्व विधायक चुन्ना सिंह, लक्ष्मण स्वर्णकार ने भी संबोधित किया। पूर्व मंत्री द्वय बंधु तिर्की व रामचंद्र केसरी, नुनूलाल मरांडी, रमेश राही, सरोज सिंह, ज्ञानरंजन सिन्हा, योगेंद्र यादव, महेश राम, चुन्नूकांत, राजेश जायसवाल आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.