साहू समाज की कमेटी का गठन
संस, जमुआ (गिरिडीह): जमुआ प्रखंड के डंडाटांड़ में साहू समाज की बैठक गुरुवार को हुई
संस, जमुआ (गिरिडीह): जमुआ प्रखंड के डंडाटांड़ में साहू समाज की बैठक गुरुवार को हुई। जमुआ प्रखंड के सदर मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार साव की अध्यक्षता में डंडाटांड़ में कमेटी का गठन किया गया। वक्ताओं ने साहू समाज और संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपने अपने विचार दिए। अध्यक्ष छोटू प्रसाद साहू, सचिव विश्वनाथ साहू, कोषाध्यक्ष फागु साहू, उपाध्यक्ष भोला कुमार साहू, संगठन मंत्री बासुदेव साहू बनाए गए। सक्रिय सदस्य के रूप में जानकी साव, धनेश्वर साव, कमल साव, हेमलाल साव, नागेश्वर साव आदि रखे गए। अगली बैठक 23 सितंबर को करिहारी पंचायत के डंगारडीह में करने का निर्णय लिया गया। वहीं गांधी जयंती खरगडीहा में अवस्थित साहू धर्मशाला में मनाई जाएगी। बैठक में समाज के प्रदेश युवा सचिव सह जमुआ प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख प्रवीण कुमार साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार साहू, सुरेश साहू, बैजनाथ साहू, गिरधारी साहू, जागेश्वर साहू, युगल साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।