वन विभाग ने भी चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
गिरिडीह वन प्रमंडल क्षेत्र के विशुनपुर व मधुपुर गांव में वन विभाग के कर्मियों ने वन भूमि में कब्जे के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया है।बताया गया कि विशुनपुर मोड़ व मधुपुर गांव में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने वन भूमि पर कब्जा जमाने का काम शुरू किया था।इसे लेकर विशुनपुर इलाके से डीएफओ को कई बार शिकायत जा रही थी वहीं मधुपुर गांव के लोगों ने भी वन विभाग को लिखित शिकायत किया था
पीरटांड़ : गिरिडीह वन प्रमंडल क्षेत्र के विशुनपुर व मधुपुर गांव में वन भूमि पर कब्जे के खिलाफ वन विभाग के कर्मियों ने कार्रवाई को अभियान चलाया है। बताया गया कि विशुनपुर मोड़ व मधुपुर में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने वन भूमि पर कब्जा जमाने का काम शुरू किया था। इसे लेकर विशुनपुर इलाके से डीएफओ को कई बार शिकायत मिल रही थी। वहीं मधुपुर के लोगों ने भी वन विभाग से लिखित शिकायत की थी। दोनो ओर से मिल रही शिकायतों के बाद वन कर्मियों ने दो गांवों में जाकर छापेमारी की और कई लोगों की दीवारें भी तोड़ी। इस दौरान आधा दर्जन लोगों को चिन्हित किया गया जिन्हें हिदायत दी गई कि अगर वे वनभूमि से अपनी दीवार नहीं हटाते हैं तो कार्रवाई होगी। मौके पर संजय महतो, सूरज चौधरी, जुलियस मुर्मू, संदीप मिश्रा आदि लोग शामिल थे।