Move to Jagran APP

बलदेव जैसे लोगों के कारण उग्रवाद का खात्मा: बाबूलाल

प्रखंड के पिहरा में स्व. बलदेव साव की 16 वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 08:34 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 08:34 PM (IST)
बलदेव जैसे लोगों के कारण उग्रवाद का खात्मा: बाबूलाल

गावां : प्रखंड के पिहरा में स्व. बलदेव साव की 16 वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। इसमें मुख्य रूप से झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब महिला पुरूषों के बीच धोती साड़ी का वितरण व दरिद्रनारायण भोज का भी आयोजन किया गया।

loksabha election banner

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने कहा कि पूर्व में इस क्षेत्र में उग्रवाद चरम पर था। क्षेत्र के लोग दहशत के साये में जीवन यापन करते थे। विकास का कार्य पूरी तरह बाधित था।बलदेव साव जैसे लोगों के कारण क्षेत्र से उग्रवाद का खात्मा हुआ। इन्होंने मरना स्वीकार किया लेकिन उनके साथ समझौता नहीं किया।यदि हम सब संगठित होकर रहेंगे तो कोई भी शत्रु हमारा बाल बांका नहीं कर सकता। क्षेत्र को दहशत मुक्त बनाने में इस क्षेत्र के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां के लोगों ने अपने साहस, त्याग एवं बलिदान से क्षेत्र से दहशत पैदा करनेवालों को खदेड़ने का कार्य किया। केन्द्रीय सचिव सुरेश साव ने कहा कि उनके पिता स्व. साव सदैव क्षेत्र के विकास एवं दीन दुखियों की सेवा के लिए सर्मिपत थे। वे सदैव अन्याय व अत्याचार का जमकर विरोध करते थे। उन्होंने मरना स्वीकार किया लेकिन झुकना स्वीकार नहीं किया। उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए वे सदैव प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिप सदस्य इमरान अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, सत्यनारायण दास, राजेश जायसवाल, शोभा यादव एवं श्रीराम यादव ने भी संबोधित किया। मौके पर ललित राम, पवन साव, दीपक भारती, उदय साव, मो. इलियास, सुमन सिन्हा, मनोज सिंह, राजकुमार सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सागर साव, मुन्ना सिंह आदि शामिल थे। ------------------संपादन-अविनाश प्रसाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.