Move to Jagran APP

सीसीएल गिरिडीह एरिया के सुरक्षा निरीक्षक अगवा, पुलिस कर रही तलाश Giridih News

Jharkhand में सीसीएल गिरिडीह एरिया के सुरक्षा निरीक्षक जयप्रकाश उर्फ भोला सिंह को मुफस्सिल थाना क्षेत्र से अगवा कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 11:22 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 07:27 PM (IST)
सीसीएल गिरिडीह एरिया के सुरक्षा निरीक्षक अगवा, पुलिस कर रही तलाश Giridih News
गिरिडीह, जासं। सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड (सीसीएल) में गिरिडीह एरिया के सुरक्षा निरीक्षक जय प्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह का सोमवार की रात अपहरण कर लिया गया। गिरिडीह पुलिस का अनुमान है कि पुराना डंप यार्ड के पास से अपराधियों ने उन्हें अगवा किया है।  मुख्य मार्ग पर उनकी चप्पल मिली हैं, खून के धब्बे भी दिखे हैं। बंद पड़ा चानक कोयला खदान के नजदीक उनकी बाइक की चाबी, रुमाल, चाकू और खून लगा कागज मिला है। पुलिस अभी तक ठोस सुराग हासिल नहीं कर सकी है।
अनुसंधान में पुलिस को मालूम हुआ कि जय प्रकाश सिंह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। दरअसल, रविवार की रात अपराधियों ने सीसीएल के ओपेन कास्ट माइंस के कार्यालय व वर्कशाप पर धावा बोला था। कर्मचारियों के साथ अपराधियों ने गाली-गलौज किया था। वहां बाइक, डोजर एवं क्रेन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। सोमवार की शाम इसकी लिखित शिकायत करने के लिए जय प्रकाश सिंह मुफ्फसिल थाना गए थे। थाना से लौटने के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रात सवा नौ बजे पपरवाटांड़ में देखा था।
सुबह तक वे घर नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ पता नहीं चला तो अपहरण की आशंका जताते हुए मुफ्फसिल थाना में परिजनों ने लिखित शिकायत की। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। खोजबीन शुरू हुई तो पुराना डंप यार्ड के पास सड़क के किनारे जय प्रकाश सिंह के चप्पल मिले। पुलिस को जय प्रकाश सिंह की हत्या का भी अंदेशा है।
हजारीबाग से बुलाया गया खोजी कुत्ता
पुलिस ने हजारीबाग से खोजी कुत्ता भी मंगाया। खोजी कुत्ता भी चंद दूर जाने के बाद वापस लौट आया। बंद चानक कोयला खदान के बाद जय प्रकाश सिंह की चाबी, रुमाल, चाकू और खून लगा कागज मिलने के बाद परिजनों ने रोना शुरू कर दिया। इससे पहले सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीत वाहन उरांव सहित दर्जन पुलिस अफसरों ने मौका ए मुआयना किया। विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी और सीसीएल के महाप्रबंधक प्रशांत बाजपेयी ने भी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीएल के अधिकारियों व स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है। इसके बाद छापामारी शुरू की।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.