Move to Jagran APP

जलसहिया की मांगों पर सरकार गंभीर नहीं

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: झारखंड जल सहिया संघ की जिला इकाई की बैठक शनिवार को झंड

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:44 PM (IST)
जलसहिया की मांगों पर सरकार गंभीर नहीं
जलसहिया की मांगों पर सरकार गंभीर नहीं

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: झारखंड जल सहिया संघ की जिला इकाई की बैठक शनिवार को झंड़ा मैदान में गायत्री देवी की अध्यक्षता में हुई। 24 व 25 सितंबर को रांची में मुख्यमंत्री के समक्ष धरना व रोषपूर्ण प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। संघ के राज्याध्यक्ष एतवारी महतो ने कहा कि वर्तमान समय में जल सहिया के पद पर कार्यरत महिलाएं सरकार की उपेक्षा की शिकार हो रही है। ये सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने में गांव व टोला में अहम भूमिका निभा रही है फिर भी इनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। सरकार इनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है जिस कारण आंदोलन करने को बाध्य हो रही हैं। बैठक में नरेंद्र कुमार ¨सह, मंटू साव, दिव्या देवी, राजेश वर्मा, रेखा रानी, रेखा देवी, आसमीन परवीन, सरिता देवी, मंजू देवी, बंदनी देवी, गीता देवी, भवानी देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, सरस्वती देवी, ¨पकी देवी, मीना देवी, बबीता देवी, दुलारी देवी, गायत्री देवी के अलावे अन्य शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.