Move to Jagran APP

सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मंत्री

सरकार की उपलब्धियों को जन जन के बीच ले जाएं व विधानसभा में भी लोकसभा की तरह कमल खिलाकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं ये बातें रविवार को झारखण्ड सरकार की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वे गावां व माल्डा मंडल के कार्यकर्ता प्रवास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। उन्होंने सबसे पहले गावां मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर जानकारी ली बूथ स्तरीय पदधिकारियों के कम उपस्थिति पर नाखुश भी दिखीं

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:51 AM (IST)
सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मंत्री
सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मंत्री

गावां/देवरी (गिरिडीह) : सरकार की उपलब्धियों को जन-जन के बीच ले जाएं व विधानसभा में भी लोकसभा की तरह कमल खिलाकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं। ये बातें रविवार को शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वे गावां व माल्डा मंडल के कार्यकर्ता प्रवास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थीं। उन्होंने सबसे पहले गावां मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर जानकारी ली। बूथ स्तरीय पदाधिकारियों की कम उपस्थिति पर वे नाखुश भी दिखीं। कहा कि एक-एक कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं जिस प्रकार लोकसभा के चुनाव में प्रचंड बहुमत से भाजपा को जिताने का काम किया है उसी प्रकार विधानसभा में भी एक-एक वोट कमल फूल पर देकर स्थायी व बहुमत की सरकार बनाने में भागीदारी निभाएं। दो महीने तक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों व तमाम कल्याणकारी योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर लोगों को बताएं। इससे लोगों का झुकाव भाजपा की ओर बढ़ेगा और विधानसभा चुनाव में स्थिर सरकार का निर्माण होगा। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लाकर गरीबों के जख्म पर मरहम लगाने का काम किया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना, घर घर शौचालय का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई ऐसी योजनाएं हैं जिसका लाभ गरीब मजदूर व किसानों को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को इस बात को हर घर में जाकर बताना है। भाजपा सरकार बोलती कम है और काम ज्यादा करती है। माल्डा मंडल की बैठक पिहरा में व गावां मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में गावां पंचायत भवन में की गई। बैठक में देवेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, सुधीर मिस्त्री, ठाकुर भवानी सिंह, अरुण यादव, उदय सिन्हा, भरत यादव, सुनील सिंह, अशोक सिंह, मनोज यादव, प्रह्लाद सिंह, संजय ठाकुर, अविनाश सिंह, श्यामसुंदर सिंह, रवि सिंह, जयराम यादव, रामविलास मोदी, गौतम सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

-नाराज कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार किया:माल्डा मंडल की बैठक माल्डा मुख्यालय में नहीं किए जाने से नाराज माल्डा मंडल के पांच पंचायतों के कार्यकर्ताओं ने मंडल महामंत्री बिनोद मिष्ठकार के नेतृत्व में पिहरा में आयोजित बैठक का बहिष्कार कर दिया। इतना ही नहीं लगभग 50 कार्यकर्ता माल्डा मंडल की बैठक माल्डा में करवाने को अड़ गए। साथ ही इसकी तैयारी माल्डा मध्य विद्यालय में कर रखी थी। जब शिक्षा मंत्री की गाड़ी पिहरा से लौटने के दौरान माल्डा पहुंची तो मंडल महामंत्री ने मंत्री से वहां रुकने को कहा। इस पर मंत्री ने माल्डा मंडल की बैठक पिहरा में संपन्न हो जाने की बात कही तो कार्यकर्ता नाराज हो गए व माल्डा मंडल के अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया। इधर माल्डा मंडल अध्यक्ष सौदागर साव का कहना है उनकी तबीयत खराब चल रही है बावजूद वे रांची से चलकर आए और माल्डा मंडल की बैठक पिहरा में करवाई। इस तरह की हरकत महामंत्री को शोभा नहीं देती है।

देवरी : जमुआ विधानसभा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर प्रखंड के मंडरो मंडल क्षेत्र में रविवार को उच्च विद्यालय मंडरो परिसर में भाजपा मंडल कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक की गई। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के आप सभी कार्यकर्ता हैं और कार्यकता कभी वृद्ध या पूर्व नहीं होता है इसीलिए आज भाजपा के चाय बेचनेवाले कार्यकर्ता पीएम और दीवार पर पोस्टर चिपकानेवाला कार्यकर्ता राष्टीय अध्यक्ष बन सकता है। बैठक में बालेश्वर राय, रतन तिवारी, अशोक कुमार यादव, अजय सिंह, नेमधारी शर्मा, बालमुकुंद राय, विजय नंदन तिवारी, सुरेश हाजरा, जितेंद्र कुमार राय, मंतोष उपाध्याय, रमन मंडल, दिगंबर सिंह, होरिल हाजरा, सिकंदर सिंह, अजय पांडेय, हरिहर राय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.