Move to Jagran APP

विस चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई, बनाई रणनीति

व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल महिला सशक्तिकरण को ले सरकार गंभीरर शाहाबादी जागरण संवाददाता गिरिडीह विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। अलग-अलग स्थानों में पार्टी के विभिन्न मंच-मोर्चा और कोर कमेटियों की बै

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 11:28 PM (IST)
विस चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई, बनाई रणनीति
विस चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई, बनाई रणनीति

गिरिडीह : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। अलग-अलग स्थानों में पार्टी के विभिन्न मंच-मोर्चा और कोर कमेटियों की बैठक कर चुनाव की तैयारी और रणनीति बनाई जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को भी कई जगहों पर भाजपा की बैठक हुई।

loksabha election banner

शहर के बरनवाल धर्मशाला में गिरिडीह विधानसभा की नगर, नगर मंडल एवं कोर कमेटी की बैठक हुई। विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। भाजपा सरकार द्वारा लागू लाभकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब सभी गरीब तबके के लोगों को दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र से गैस कनेक्शन दिया जा रहा है, जबकि प्रदेश की रघुवर सरकार मुफ्त चूल्हा एवं एक अतिरिक्त गैस दे रही है। महिला सशक्तीकरण को लेकर सरकार काफी गंभीरता से काम कर रही है। रघुवर सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। मेयर सुनील पासवान ने धारा 370 और 35 ए के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इसके हटने से जम्मू कश्मीर के विकास में जो बाधा आती थी, वह अब खत्म हो गई है। जम्मू कश्मीर अब फिर से धरती का स्वर्ग कहलाएगा। उप मेयर प्रकाश सेठ ने संगठन से प्राप्त लक्ष्य को प्राप्त करने के टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए। इस दौरान सभी बूथ कमेटी से लेकर विधानसभा तक के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अभी से ही चुनाव की तैयारी में लग जाने की बात कही गई। विधायक ने गिरिडीह नगर मंडल को विस चुनाव में 40 हजार वोट प्राप्त करने का लक्ष्य दिया। इसके लिए रणनीति के तहत 25 सदस्यों की कमेटी बनाई गई, जिसका संयोजक नगर अध्यक्ष सदानंद वर्मा को बनाया गया। बैठक में देवराज, सुनीत सिंह, बाबूल गुप्ता, अशोक गुप्ता, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्येंद्र चौधरी, पवन शर्मा, संजू देवी, संजीत सिंह, यदुनंदन पाठक, विभाकर पांडेय, मुकेश जालान, संजय सिंह, हब्लू गुप्ता, मीरा कुमारी, शशि सिन्हा, संतोष गुप्ता, पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश यादव, विनय सिंह, संजय दास आदि उपस्थित थे।

देवरी : पंचायत सचिवालय चिकनाडीह में भाजपा मंडल कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय विधायक केदार हाजरा ने संगठन को मजबूत करने व आगामी विधान सभाचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर चर्चा की गई। मौके पर बालेश्वर राय, अशोक कुमार, अजय सिंह, राम मंडल, मंतोष उपाध्याय, नेमधारी शर्मा, लखन मंडल, सुरेश साव, बसंत पांडेय, अबोध राय, महेंद्र सिन्हा, अनिल ठाकुर, नारायण वर्मा आदि उपस्थित थे।

निमियाघाट : भाजपा ससारखो मंडल की बड़की बेरगी गांव में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप साहू ने सरकार की सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से झारखंड का तीव्र गति से विकास हो रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में पुन: एनडीए की सरकार बनाने के लिए 65 प्लस का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए डुमरी विधानसभा में भी कमल खिलाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता सुरेश शर्मा ने की। मौके पर विनोद सिंह, नारायण यादव, शम्भू राम, सुखदेव साव, भैरो साव, मनोहर गुप्ता, जितेन्द्र साव, धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.