Move to Jagran APP

धान की खरीदारी को लेकर भाजपा ने सरकार पर बोला हमला

पैक्सों में धान की खरीदारी नहीं करने एवं जहां खरीदारी हो रही है वहां गड़बड़ी करने

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 11:24 PM (IST)
धान की खरीदारी को लेकर भाजपा ने सरकार पर बोला हमला
धान की खरीदारी को लेकर भाजपा ने सरकार पर बोला हमला

पैक्सों में धान की खरीदारी नहीं करने एवं जहां खरीदारी हो रही है, वहां गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है। जिला मुख्यालयों से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक भाजपाई शुक्रवार को सड़कों पर उतरे। जगह-जगह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया। सरकार को किसान विरोधी करार दिया।

loksabha election banner

भाजपा जिला कमेटी ने शहर के टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। मौके पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, नुनूलाल मरांडी, यदुनंदन पाठक कामेश्वर पासवान, चुन्नूकांत, देवराज, सुभाष सिन्हा, संजीत सिंह, संदीप डांगेच, निर्भय सिंह, अनूप सिन्हा, रंजन सिन्हा, दारा हाजरा ओम प्रकाश गुप्ता, मोतीलाल, उपाध्याय संजीव कुमार, संजय सिंह, नीलू सिन्हा, सिकू सिन्हा, जय शंकर सिन्हा, राजेश जायसवाल, सदानंद वर्मा, हरविदर सिंह बग्गा, रागिनी लहेरी, प्रकाश मिश्रा, दीपक स्वर्णकार, प्रकाश दास, वीरेंद्र वर्मा, हबलू गुप्ता, अजय रंजन, महेश राम आदि मौजूद थे।

डुमरी : वनांचल चौक व इसरी बाजार चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, जिप सदस्य दिनेश महतो, जिवाधन महतो, कृष्णकांत शर्मा, निर्मल जायसवाल, संजय अग्रवाल, युगल यादव, आशीष अग्रवाल, राजकमल महतो, शिवकुमार सिन्हा,

अनिल जायसवाल, बिनोद जायसवाल, कामाख्या गिरी, भोला साव, तारकेश्वर राम आदि मौजूद थे।

झारखंडधाम : विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो के नेतृत्व में भाजपाइयों ने तारा चौक पर सीएम का पुतला दहन किया। मंडल अध्यक्ष दशरथ वर्मा, वकील विश्वकर्मा, विकास मंडल, गंगाधर वर्मा, रंजीत मंडल, मोहन मंडल, खोसलाल पांडेय, नारायण महतो, रोहित मंडल, रूपलाल रविदास, नीरज राय, विवेक राय, नंदकिशोर वर्मा आदि मौजूद थे।

देवरी : भाजपा प्रखंड इकाई ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। प्रखंड अध्यक्ष बनारस प्रसाद सिंह, अजय राय, पंकज राम, अविनाश चन्द्र राय, अर्जुन महतो, पंकज राम आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.