Move to Jagran APP

विनोद गुप्ता के परिजनों से मिले भाजपा नेता

पिछले 40 वर्षों से भाजपा के समर्पित सिपाही रहे थे। उनके जाने से एक शून्य बन गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता उक्त बातें भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने दिवंगत नेता विनोद गुप्ता के परिजनों से मिलकर शोक संतप्त परिवार को ढाँढस बँधाते हुए कहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 05:12 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 05:12 PM (IST)
विनोद गुप्ता के परिजनों से मिले भाजपा नेता
विनोद गुप्ता के परिजनों से मिले भाजपा नेता

धनवार : दिवंगत विनोद गुप्ता 40 वर्षों से भाजपा के समर्पित सिपाही रहे थे। उनके जाने से एक शून्य बन गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। उक्त बातें भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने दिवंगत के परिजनों से मिलने के क्रम में कही। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। दिवंगत नेता विनोद गुप्ता के पिता कन्हाई साव से भेंट करने के दौरान पूर्व आइजी काफी भावुक हो गए। सोमवार रात को धनवार प्रखंड के पूर्व भाजपा महामंत्री विनोद गुप्ता की लालबाजार में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मौके पर मुखिया संजय साव, मंडल अध्यक्ष विवेक विकास, मंडल महामंत्री प्रद्युम्न वर्मा, पवन सिंह, श्रीकांत राय, दीपक पांडेय, बसंत राय, रिकू गुप्ता, दिनेश राय, अतुल गुप्ता, बसंत राय, हृतिक राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.