अन्नपूर्णा ने की झारखंडधाम में पूजा-अर्चना
गिरिडीह भाजपा के कोडरमा प्रत्यासी अनपूर्णा देवी सोमवार बाबा नगरी झारखंडधाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा जीत की कामना की।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 12:02 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, झारखंडधाम: कोडरमा लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को बाबानगरी झारखंडधाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। नरेश पंडा तथा रंजन पंडा ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें पूजा पाठ कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उन्होंने दही चूड़ा खाया। कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और सभी इसमें एकजुट होकर रहते हैं। इस बार भाजपा का लक्ष्य चार सौ की संख्या पार करना है। उनके साथ विधायक केदार हाजरा, मोहन मंडल, नंदकिशोर वर्मा, बैजनाथ साव, मंडल अध्यक्ष दशरथ वर्मा, सरफराज अहमद, शोभा मंडल, आशुतोष कुशवाहा आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें