आग पर नंगे पांव चल भोक्ताओं ने दिया आस्था का परिचय
प्रखंड के पालगंज पंचायत स्थित महादेव मंडा शिव मंदिर में गुरुवार को बिशुआ सह भोक्ता पर्व धूमधाम से मनाया गया।
संस, पीरटांड़: प्रखंड के पालगंज पंचायत स्थित महादेव मंडा शिव मंदिर में गुरुवार को बिशुआ सह भोक्ता पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात में भक्तों ने आग पर नंगे पांव चलकर भोलेनाथ को अपनी भक्ति का एहसास कराया। पीठ में कील चुभोकर खंभे से लटके भक्तों ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास किया। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया।
दो दिवसीय इस मेले में पहले दिन भोक्ता शिव भगवान की पूजा करते हैं। अंतिम दिन आग पर चलकर भक्ति व शक्ति प्रदर्शित की जाती है। बताया जाता है कि इस पर्व की शुरुआत पालगंज राजा के शासन काल में ही हुई थी। परंपरा के अनुसार फूल ढराई में पहला फूल राज परिवार के लोग चढ़ाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप नारायण सिंह, बिशुआ मेला पूजा समिति के महाप्रबंधक सिटू सिंह, अध्यक्ष सुजीत सिंह, अवध किशोर तिवारी, रामप्रसाद महतो, रविरंजन सिंह, कार्तिक राय, रोहित राय, राजू सिंह, इंद्रदेव सिंह, राम प्रसाद महतो, शंकर राय, शंकर चौरसिया आदि जुटे रहे।