Move to Jagran APP

बीडीओ गोलीकांड में केंद्र सरकार से सम्मानित मुखिया समेत चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: गांडेय बीडीओ सहित ग्रामीण आजाद मंडल को गोली मारने के मामल

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 06:15 PM (IST)
बीडीओ गोलीकांड में केंद्र सरकार से सम्मानित मुखिया समेत चार गिरफ्तार
बीडीओ गोलीकांड में केंद्र सरकार से सम्मानित मुखिया समेत चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: गांडेय बीडीओ सहित ग्रामीण आजाद मंडल को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस कांड में प्रधानमंत्री से सम्मानित दासडीह के मुखिया हरि मंडल, गोली लगने से जख्मी आजाद मंडल की पत्नी सुषमा देवी, शूटर उपलब्ध कराने वाले सीताराम मंडल एवं शूटर सुधीर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

गिरफ्तार लोगों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, गोली, बाइक, मोबाइल आदि बरामद किए गए हैं। शूटर वहां आजाद मंडल की हत्या करने आए थे। रविवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी सहित घटना के पीछे के कारणों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्या हुआ था उस रात: एसपी ने बताया कि 4 अगस्त को रात करीब 8:30 बजे गांडेय प्रखंड परिसर में बीडीओ आवास के सामने एक मोटरसाइकिल खड़ी थी। इसके संबंध में बीडीओ मिर्धा पूछताछ कर रहे थे। इस बीच परिसर में रह रहे राजस्व कर्मचारी प्रताप कुमार सहित सात लोग वहां जमा हो गए। छानबीन के दौरान दो अज्ञात युवकों ने बाइक की अपनी बताते हुए खुद को जमुआ निवासी बताया। कहा कि यहां गांजा पीने आए हैं। बीडीओ ने पुलिस को कॉल किया तो तो दोनों ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली बीडीओ और गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह निवासी आजाद मंडल के पैर में लगी। इस संबंध में गांडेय थाने में आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। मुखिया के साथ था आजाद की पत्नी का अवैध संबंध: एसपी ने बताया कि आजाद मंडल की पत्नी सुषमा देवी तथा गांडेय प्रखंड अंतर्गत दासडीह पंचायत के मुखिया हरि मंडल के बीच करीब 6 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने मरगोडीह के सीताराम मंडल के माध्यम से दो शूटरों को आजाद मंडल की हत्या के लिए ढ़ाई लाख की सुपारी दी। इन्हीं दोनों ने प्रखंड परिसर में गोली बरसाई। इन्हें किया गया गिरफ्तार: मामले में दासडीह पंचायत के मुखिया हरि मंडल, सीताराम मंडल, सुषमा देवी तथा एक शूटर हीरोडीह थाना क्षेत्र के धुरैता निवासी सुधीर कुमार (फिलहाल नया नगर, थाना बरकाकाना, जिला रामगढ़ निवासी) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। सुधीर को रामगढ़ पुलिस के सहयोग से उसके वर्तमान पते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो पिस्तौल, चार राउंड गोली, एक मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त किया गया है। टीम का किया गया था गठन:

एसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। साथ ही बीडीओ को गोली लगने के कारण यह काफी हाई प्रोफाइल मामला था, जिस कारण कांड का खुलासा एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम में सदर एसडीपीओ मनीष टोप्पो, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)-1, गांडेय पुलिस निरीक्षक रूपेंद्र कुमार राणा, गिरिडीह पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विंध्यवासिनी सिन्हा, महिला थाना प्रभारी, आरक्षी जोधन महतो आदि को शामिल किया गया था। पुरस्कार की करेंगे अनुशंसा: एसपी ने बताया कि घटना में टीम ने अच्छा काम किया है। इन्हें पुरस्कृत करने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुशंसा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.