बीडीओ व सहायक लेखापाल के खिलाफ मोर्चा खोला
सरिया प्रखंड में कार्यरत प्रखंड एवम अनुबन्ध कर्मियों ने गुरुवार को सरिया बी डी ओ पुष्कर सिंह मुंडा एवम सहायक लेखापाल हेमंती कुमारी के कार्यशैली से क्षुब्ध होकर अनिश्चित काल के कार्य बहिष्कार की घोषणा की व बिधायक बिनोद सिंह एवम सरिया एस डी एम रामकुमार मंडल को लिखित रूप से अवगत कराया व एकत्र होकर नारेबाजी की व प्रखंड परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इन कर्मियों ने आरोप लगाया कि बीडीओ 19 फरवरी को कार्यालय पहुंचे के बाद अभद्र भाषा का प्र
सरिया: सरिया प्रखंड में कार्यरत प्रखंड एवं अनुबंध कर्मियों ने गुरुवार को बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा एवं सहायक लेखापाल हेमंती कुमारी की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार की घोषणा की। विधायक विनोद सिंह एवं सरिया के एसडीएम रामकुमार मंडल को लिखित रूप से अवगत कराया व एकत्र होकर नारेबाजी की। कर्मियों ने आरोप लगाया कि बीडीओ 19 फरवरी को कार्यालय पहुंचने के बाद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गलत व्यवहार किया। ये इनकी आदत में शामिल होता जा रहा है। आरोप लगाया कि बीडीओ की शह पर ही सहायक लेखपाल हेमंती कुमारी भी कर्मियों के साथ अपशब्दों का प्रयोग करती हैं। कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक इस तरीके में बदलाव नहीं होगा, बहिष्कार जारी रहेगा। इन कर्मियों में प्रदीप कुमार, लक्ष्मण यादव, शुभम कुमार, उदय शंकर, प्रदीप वर्मा, राजेश कुमार, भगवान दास, अशोक पासवान शामिल थे। बीडीओ ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। कार्य से भागनेवाले कर्मी ही इस तरह के मामले को हवा देते हैं ताकि प्रखंड में ऐसे लोगों का दबाव बना रहे।