Move to Jagran APP

बच्चे फूल की तरह, उसे संभालने-संवारने की जरूरत

आज दिनांक 14 नवंबर को कार्मेल स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस का आयोजन किया गया 7 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्मेल स्कूल की प्रोविशियल सिस्टर विजया थी 7 कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया 7 कार्मेल स्कूल के छात्र -छात्राओं सिस्टर विजया का स्वागत स्वागत गान से किया 7 इसके बाद शिक्षक -शिक्षिकाओं तथा छात्र - छात्राओं ने बाल दिवस के अवसर पर रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और छात्र - छात्राओं का भरपूर मनोरंजन किया 7 इसी अवसर पर झा

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 07:22 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 07:22 PM (IST)
बच्चे फूल की तरह, उसे संभालने-संवारने की जरूरत

गिरिडीह : प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर आयोजित बाल दिवस पर जिला मुख्यालय सहित मुफस्सिल क्षेत्रों के विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन गुरुवार को किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इससे बच्चे बच्चियों में काफी उत्साह देखा गया।

loksabha election banner

---------------- -

सर जेसी बोस में मनाया गया जन्मोत्सव:सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जन्मोत्सव मनाया गया। जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय स्कॉलरशिप प्रशिक्षण महाविद्यालय और गिरिडीह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापक व शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने नेहरू के भारत के नवनिर्माण में योगदान में उनकी भूमिका पर चर्चा की। अख्तर साहब के शेरो शायरी से बच्चे बड़े लोटपोट हो गए। बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक पुलिस मरांडी, स्मिता कुमारी, भावना कुमारी, सपना कुमारी, अमृता कुमारी, संध्या संथालिया, पापिया सरकार, गीता सिन्हा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

कार्मेल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन : कार्मेल स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्मेल स्कूल की प्रिसिपल  सिस्टर विजया थी। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। सिस्टर विजया ने कहा कि बच्चे तो गार्डेन के फूल की तरह होते हैं। उन्हें प्यार से संभालने और संवारने की जरुरत है। सिस्टर दिव्या ने कहा कि चूंकि चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत ही लगाव था इसलिए उनके जन्म दिन पर बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। मौके पर स्कूल की मैनेजर सिस्टर मैरी अग्नेश, सिस्टर जेनेट मैरी,शिक्षक उर्मी, पूनम, सुशांतो, सीमा, वर्गीस, असीम चंद्रा, राखी झुनझुनवाला, जॉयस, हिमांशु, दिवाकर, कौशिक, प्रफुल्ल सिंह इत्यादि मौजूद थे।

शारदा कन्या मध्य विद्यालय में जयंती मनी: शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर बाल दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर मेहता के अलावा अन्य लोगों ने की। अनुशासन, रखरखाव, स्वच्छता, पठन-पाठन, पर्यावरण, बागवानी, वाद विवाद आदि कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले छात्र-छात्राओं को कॉपी व पेन देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र, संकुल साधनसेवी घनश्याम वर्मा, सुनीता गुप्ता, स्वीटी कुमारी, तनु प्रिया, सीआरपी घनश्याम वर्मा, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धापू साह, कौशल्या देवी, तिलकी देवी, रंजू देवी, सुभाष पब्लिक स्कूल के डीएलएड प्रशिक्षु शिक्षक रूपम कुमारी, रीमा सेना, दीपक कुमार, मनोरमा सोनी, नम्रता छापरिया, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे।

प्रकाश पुंज में पंडित नेहरू की जयंती मनी: प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल पांडेडीह सिरसिया में भारत को विकसित बनानेवाले भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य श्यामसुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के अनुयायियों में से वे एक महान अनुयाई थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, पूर्णिमा महतो, मेनका महतो, संजय सिन्हा, प्रमोद कुमार, ज्योतिष मुर्मू, जयंती हेंब्रम, अनिकेत घोष, ज्योति सिन्हा, सुनीता दत्ता, परमजीत कौर, सिमरन कुमारी इत्यादि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

बेंगाबाद: घाघरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चाचा नेहरू को याद किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक महेन्द्र रविदास, शौकत अली, तनु सिन्हा, दिगंबर यादव, अशोक बेसरा व रमजान अली के अलावा काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। उर्दू प्राथमिक विद्यालय में भी नेहरू को याद करते हुए पुष्प अर्पित किया गया। मो. इम्तेयाज अहमद ने चाचा नेहरू की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।

निमियाघाट : डुमरी प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बाल दिवस पर प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू याद किए गए। पीएनडी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर डॉ. श्याम कुमार सिंह, देवेश कुमार देव, आकाश जैन, संगीता जैन, सदानंद प्रसाद, प्रमोद कुमार यादव, माधुरी कुमारी, देवेश कुमार, सुब्रत सामंत, कौशल कुमार पांडेय, उमाशंकर पांडेय, आस्था प्रिया, मुस्कान कुमारी आदि थे।

सरिया : कन्या मध्य विद्यालय सरिया, मध्य विद्यालय सरिया (बालक), उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह, कैलाटांड़, बागोडीह, परसिया, चंद्रमारणी, केशवारी, लुतियानो, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पंडुइयाटांड़, कवड़िया टोला, संस्कृत सरिया, प्राथमिक विद्यालय मंधनिया आदि जगहों पर नेहरू को याद किया।

पीरटांड़ : प्रोजेक्ट हाई स्कूल हरलाडीह में बाल दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । संचालन में शिक्षक नंदगोपाल तिवारी, हरेंद्र मोदक, मनोज हांसदा, उनेश्वर महतो आदि शामिल थे।

हीरोडीह : हीरोडीह थाना प्रभारी ने बालिका उच्च विद्यालय में कलम, पेंसिल एवं पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया।

खोरीमहुआ/धनवार : खोरीमहुआ स्थित बीआर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, प्लस टू उच्च विद्यालय खिजरसोता, रेडियंट पब्लिक स्कूल मनसाडीह, एन आर इंटरनेशनल स्कूल धनवार, डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल बरजो में बच्चों के बीच मिठाई व किट्स वितरण किया गया। शिक्षक सच्चिदानंद राय ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों के प्रिय हैं। भाभा के डायरेक्टर रवींद्रनाथ सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे निर्भय होकर शिक्षक के करीब आते हैं। रेडियंट पब्लिक स्कूल में शिक्षक सरफराज अहमद, मिथिलेश कुमार, सरिता देवी, काजल कुमारी, रंजीत कुमार, श्वेता कुमारी, मिथिलेश पांडेय, मधु बरनवाल और राजकुमार ने बच्चों के बीच खीर परोसा। मौके पर संतोष प्रसाद कुशवाहा, विनायक कुमार, सिकंदर प्रसाद वर्मा, आनंद कुमार सहित विद्यालय के सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

देवरी : उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरुडीह में बाल दिवस  पर नेहरू की जीवनी पर चर्चा की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पप्पू कुमार, शिक्षक विजय कुमार शर्मा, संजय कुमार, शोभरण मंडल, क्रांति हांसदा, सीमा दास, मो. मुस्तकीम, श्रीराम सिंह मौजूद  थे।

डुमरी : बचपन संस्कार स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संगीता सिंह, सफीना खातून, एलीना खातून, तबस्सुम खातून सहित छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। ज्ञान भारती विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार रजक, सहायक शिक्षक देवनंदन प्रसाद, अनिल कुमार रजक, कोकिल साव, सुनील साव, कौशल कुमार पांडेय, उमाशंकर पांडेय, आस्था प्रिया, मुस्कान कुमारी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

जमुआ : संत जोसफ स्कूल जमुआ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अव्वल रहनेवाले छात्रों को फादर स्टीफन ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जगन्नाथडीह स्थित  किसलय एकेडेमी, संत अरविदो कान्वेंट की इकाई में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कन्हैया कुमार, मिस्टर सुनील, वाइएन झा, निदेशक प्रियंक सुमन झा, नित्यानंद गोस्वामी, रोहित दाराद, दीपा कुमारी, सुमन कुमार, रेशमी प्रवीण, लीला एवं बच्चूलाल मिश्र उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.