बाबूलाल के पहल पर चितरडीह में लगा ट्रांसफॉर्मर
खोरीमहुआ धनवार प्रखंड के गरजासारण पंचायत अंतर्गत चितरडीह गांव में ट्रांसफॉर्मर जल जाने
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:24 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:24 PM (IST)
खोरीमहुआ : धनवार प्रखंड के गरजासारण पंचायत अंतर्गत चितरडीह गांव में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से ग्रामीण बीते 20 दिनों से अंधेरे में रात गुजार रहे थे। बिजली विभाग की अनसुनी से तबाह ग्रामीणों ने विधायक सह प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी से इसकी फरियाद सुनाई। विधायक ने तत्काल बात को मानते हुए विद्युत अधिकारियों से बात की। कहा कि चितरडीह गांव में ट्रांसफॉर्मर जलने से लोग परेशान हैं। तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए। उनके प्रयास से शुक्रवार को 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करा दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर अरविद साव, पवन साव, अजित रजक आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें