कार्यकर्ताओं से दिनभर मिलते रहे राजकुमार
धनवार विधानसभा का चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी प्रत्याशी अलग अलग तरीके अपनी अपनी जीत के समीकरण बनाते दिखे। इस बीच धनवार से भाकपा माले प्रत्याशी सह वर्तमान विधायक राजकुमार यादव लंबे समय तक चुनावी प्रचार के बाद भी थके नहीं नजर आए चुनाव सम्पन्न होने तक गावां प्रखण्ड के कई पंचायतों में दौरा करने के बाद वे शाम को धनवार स्थित अपने आवास चले गए। सुबह सात बजे ही वे सोकर उठ गए उसके बाद वे गावां तीसरी व धनवार के कार्यकर्ताओं से बात
गावां : धनवार विधानसभा का चुनाव संपन्न होने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को सभी प्रत्याशी अलग-अलग तरीके से अपनी-अपनी जीत के समीकरण बनाते दिखे। धनवार से भाकपा माले प्रत्याशी सह विधायक राजकुमार यादव लंबे समय तक चुनावी प्रचार के बाद भी थके नजर नहीं आए। चुनाव संपन्न होने तक गावां प्रखंड की कई पंचायतों में दौरा करने के बाद वह शाम को धनवार स्थित अपने आवास चले गए। दूसरे दिन सुबह सात बजे ही सोकर उठ गए। उसके बाद वह गावां, तिसरी व धनवार के कार्यकर्ताओं से बात कर अपने पक्ष में पड़े वोट का आकलन करने में लगे रहे। एक घंटा के बाद करीब सुबह आठ बजे दैनिक जागरण से बात करते हुए उन्होंने अपनी जीत का दावा किया। कहा कि गावां से वह झाविमो प्रत्याशी से एक बड़ी लीड लेंगे। तिसरी में भी जनता ने भाकपा माले के पक्ष में मतदान किया है। धनवार में भी सभी वर्ग के लोगों ने समर्थन दिया है। कुल मिलाकर भाकपा माले पिछली बार से बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। इसके बाद वह अपने आवास से निकल धनवार प्रखंड के दरियाडीह गांव पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव का हालचाल जाना। उसके बाद उन्होंने जमुआ गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा मे दीपंकर भट्टाचार्य के साथ जमुआ विधानसभा के प्रत्याशी अशोक पासवान के पक्ष में प्रचार किया। शाम को खोरीमहुआ, डोरंडा, घंघरीकुरा होते हुए अपने गावां बिशनीटीकर स्थित आवास आ गए।