Move to Jagran APP

पंदनिया मोड़ पर गोवंश लदा ट्रक पलटा, चालक व व्यापारी फरार

गांडेय (गिरिडीह) गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंदनिया मोड़ प

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 12:37 AM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 12:37 AM (IST)
पंदनिया मोड़ पर गोवंश लदा ट्रक पलटा, चालक व व्यापारी फरार

गांडेय (गिरिडीह) : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंदनिया मोड़ पर गुरुवार की सुबह एक गोवंश लदा ट्रक पलट गया। इससे ट्रक में लदे गोवंश गिरकर घायल हो गए। वहीं कुछ गोवंश के मरने की भी जानकारी मिली है। घटना के बाद ट्रक चालक व गोवंश तस्कर फरार हो गए। सूचना पर सुबह अहिल्यापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक लगभग सभी जानवर गायब हो गए थे। प्रशासन ने जांच पड़ताल में लगभग पांच गोवंश को बरामद कर लिया। वहीं बाकी की बरामदगी का प्रयास जारी था।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बुधूड़ीह मुख्य मार्ग से गोवंश को लेकर गोविदपुर हाइवे की ओर ट्रक जा रहा था। इसी क्रम में पंदनिया मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोग वहां जुटे। पुलिस के पहुंचने तक सभी जानवर गायब हो गए थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गश्ती टीम मौके पर पहुंची, परंतु तब तक सभी जानवर वहां से गायब हो गए थे। आसपास छापेमारी करने पर पांच गोवंश को बरामद कर स्थानीय लोगों के जिम्मेनामा पर दे दिया गया। शेष गोवंश के लिए जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल से बरामद ट्रक के नंबर से उसके नागालैंड के होने की पुष्टि हुई है।

मुखिया पति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज : जमुआ प्रखंड की मगहाकला पंचायत के पूर्व मुखिया के पति मो. ताजुद्दीन पर जमुआ थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। झुमरी तिलैया निवासी आवेदक कमल कुमार जैन ने गुरुवार को एक शिकायत पत्र देकर मुखिया पति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। कमल कुमार जैन झुमरी तिलैया निवासी पत्थर व्यवसायी सुरेश झांझरी के कैलाढाब स्थित पत्थर खदान में प्रबंधक के रूप में कार्यरत है। आवेदन के अनुसार मुखिया पति सड़क निर्माण कंपनी जेकेसी के यहां बोल्डर सप्लाई का काम करता था। ताजुद्दीन बोल्डर कैलाढाब खदान से उठाता था और जेकेसी के प्लांट में देता था। इसी बीच उसने 14 लाख 26 हजार रुपये के बोल्डर की राशि बकाया रख ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.