Move to Jagran APP

गावां में आटो पलटने से पांच यात्री घायल, तीन रेफर

गावां (गिरिडीह) गावां थाना क्षेत्र के केंदुआडीह मोड़ के पास शुक्रवार सुबह आठ बजे गावां

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM (IST)
गावां में आटो पलटने से पांच यात्री घायल, तीन रेफर

गावां (गिरिडीह) : गावां थाना क्षेत्र के केंदुआडीह मोड़ के पास शुक्रवार सुबह आठ बजे गावां से सतगावां की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा एक आटो पलट गया। इससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गदर निवासी स्व.धनी मिस्त्री की पत्नी 60 वर्षीय सारो देवी, गिरिडीह के बिशनपुर निवासी मो.इस्माइल अंसारी के पुत्र 65 वर्षीय मो. मुस्लिम व सतगावां निवासी गोपाल प्रसाद गुप्ता की पत्नी 60 वर्षीय गीता देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। गीता देवी की पोती सह मनोज प्रसाद गुप्ता की पुत्री 21 वर्षीय शिवानी कुमारी और 20 वर्षीय स्वाति कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद आटो चालक आटो छोड़कर भाग गया। पुलिस आटो को जब्त कर थाना ले गई।

loksabha election banner

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

संस,देवरी: चतरो हाट के पास शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर में गम्हारडीह निवासी 18 वर्षीय टेकलाल यादव घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाहर रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। टेकलाल चतरो से गम्हारडीह अपने घर वापस जा रहा था। इसी बीच पीछे से एक दूसरी बाइक ने उसे ठोकर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर वह गिर गया और घायल हो गया। सूचना मिलते ही देवरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.