दिल्ली व कर्नाटक में फंसे 937 मजदूरों का लिया संज्ञान
वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। इस संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्राप्त सूचना के आलोक में जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं तैयार है। तथा जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन नंबर के जरिए उपायुक्त के संज्ञान में आया कि पूरे देश में लॉकडाउन एवं ट्रेन तथा बस के परिचालन बंद होने के कारण गिरिडीह जिले के श्रमिक कर्नाटक के कोलार में चारदक्षिण कन्नड़ में चा
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के श्रमिक कर्नाटक के कोलार में चार,दक्षिण कन्नड़ में चार सौ 28, उत्तर कन्नड़ में 4, मैसूर में 9 और बेंगलुरु में 137 फंसे हुए हैं। वहीं दिल्ली स्थित न्यू दिल्ली में 243, नार्थ दिल्ली में 67, साउथ दिल्ली में 20 और वेस्ट दिल्ली में 25 मजदूर फंसे हैं। उन्हें आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं जैसे भोजन, दवा, आदि की आवश्यकता होती है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली स्थित न्यू दिल्ली,नार्थ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली के डीएम और कर्नाटक के कोलार, दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, मैसूर व बेंगलुरु के डीएम को पत्र लिखा है। डीसी ने अनुरोध किया है कि सभी अपने जिले के संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दें कि लॉकडाउन होने की वजह से गिरिडीह जिले के फंसे हुए श्रमिकों के लिए आश्रय, खाद्य सामग्री, राशन, लंच पैकेट, दवा व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाय। इन व्यवस्थाओं को लेकर गिरिडीह जिले के नोडल अधिकारी भी संबंधित जिले के नोडल अधिकारी से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।