3500 लोगों की जांच, 26 मिले कोरोना संक्रमित
गिरिडीह जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप काफी कम हो गया है। संक्रमण में कमी आना जि
गिरिडीह : जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप काफी कम हो गया है। संक्रमण में कमी आना जिलेवासियों के साथ प्रशासन को सुकून दे रहा है। रोज हो रहे डेढ़ से दो हजार जांच में 10 से 15 की संख्या में संक्रमितों की पहचान हो रही है। जिले में मंगलवार को 10 व बुधवार को 16 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके तहत बुधवार को विभिन्न माध्यमों से हुई 1869 लोगों की स्वाब जांच के बाद 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 581 लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी जमुआ प्रखंड के रहने वाले हैं। वहीं 292 लोगों की ट्रूनेट जांच में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें राजधनवार प्रखंड के छह, सदर प्रखंड के दो व गावां प्रखंड के एक व्यक्ति शामिल हैं। वहीं 996 लोगों की एंटीजन किट से भी जांच की गई लेकिन इसमें किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई है। इस प्रकार बुधवार को मिले पॉजिटिव केस में जिले के सदर प्रखंड से दो, जमुआ प्रखंड से सात, राजधनवार प्रखंड से छह व गावां प्रखंड से एक व्यक्ति शामिल हैं। बुधवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 897 लोगों का स्वाब आरटीपीसीआर जांच के लिए संग्रह किया गया। वहीं मंगलवार को जांच में भेजे जाने के बाद शेष बचे स्वाबों को मिलाकर बुधवार को 807 लोगों का स्वाब जांच के लिए सरल लैब धनबाद भेजा गया। वहीं सोमवार को 1631 लोगों का स्वाब जांच किया गया। इसमें 377 लोगों के आरटीपीसीआर जांच में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए जिसमें दो देवरी प्रखंड के व एक सदर प्रखंड के रहने वाले हैं। जबकि 1013 लोगों की एंटीजन कीट से जांच की गई जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया जो बेंगाबाद प्रखंड का रहनेवाला है। वहीं 241 लेगों की ट्रूनेट से जांच की गई जिसमें छह लोग संक्रमित पाए गए। इसमें गावां प्रखंड के एक, सदर प्रखंड के दो व राजधनवार प्रखंड के तीन व्यक्ति शामिल हैं। मंगलवार को 1005 लोगों का स्वाब जांच के लिए संग्रह किया गया और 776 लोगों का स्वाब जांच के लिए धनबाद भेजा गया है।