Move to Jagran APP

दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरों की वतन वापसी

दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरो की सकुशल वतन वापसी शनिवार हुई हैं।दुबई के अबू धाबी में गिरिडीह जिलेबोकारो व हजारीबाग के 26 मजदूर बुरी तरह से फंस गए थे।इन मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से वतन वापसी कराने की गुहार लगाई थी।सभी

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 09:00 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 06:13 AM (IST)
दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरों की वतन वापसी
दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरों की वतन वापसी

बगोदर (गिरिडीह) : दुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी शनिवार हो गई। दुबई के अबूधाबी में गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग जिले के 26 मजदूर बुरी तरह से फंस गए थे। इन मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से वतन वापसी कराने की गुहार लगाई थी। मजदूर एनसीसी कंपनी में सप्लायर का काम रहे थे, लेकिन चार महीने से उन्हें कोई वेतन नहीं दिया जा रहा था। तनख्वाह मांगने पर तरह-तरह की धमकियां दी जा रही थीं। सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद करके रखा गया था और महज एक समय खाना दिया जा रहा था। पास में एक रुपया नहीं था और खाने के लाले पड़ रहे थे।

loksabha election banner

परेशान मजदूरों ने एक प्रवासी ग्रुप के माध्यम से भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी और भारत के विदेश मंत्री के नाम से संदेश भेजा था। प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने इन मजदूरों से बात कर उन्हें वतन वापस कराने के लिए मीडिया के माध्यम से सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी।

दुबई से वतन वापसी करनेवाले मजदूर गिरिडीह जिले के बगोदर, हजारीबाग के विष्णुगढ़, टाटीझरिया, बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो के संजय कुमार, विनोद महतो, भुवनेश्वर साव, खेतको के गुलाबचंद महतो, संजय कुमार महतो, विनोद महतो, सुखदेव कुमार महतो, सरयू महतो, अर्जुन महतो, गोविद महतो, पोचरी के महेश रविदास, संजय रविदास, सेवा रविदास, गंगा रविदास, छत्रधारी रविदास, नंदकिशोर रविदास, अजय रविदास, हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जोबर फुसरो के धानेश्वर कुमार, दशरथ महतो, सिरैय के बबलू रविदास, सारूकुदर के मुश्ताक अंसारी, टाटीझरिया थाना क्षेत्र के होलंग के मोहन महतो, बोकारो जिले चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के सिधाबारा के अर्जुन रविदास, मनोज रविदास, दुलारचंद महतो, टुकामेन महतो शामिल हैं। सभी मजदूरों ने इसके लिए समाजसेवी सिकंदर अली को धन्यवाद दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.