Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव के प्रति सरकार गंभीर : विधायक

जमुआ बड़कागांव की कांग्रेसी विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 06:10 PM (IST)
पंचायत चुनाव के प्रति सरकार गंभीर : विधायक

जमुआ : बड़कागांव की कांग्रेसी विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। रविवार को देवघर जाने के क्रम में जमुआ में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि महागठबंधन सरकार की अगुवाई में झारखंड तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। झारखंडी जनता की सभी अपेक्षाओं पर सरकार खरी उतरेगी। समाज के लोग सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करें। जहां उनकी जरूरत हो बताएं। शिक्षा, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में लोगों को पहल करने की जरूरत है ताकि समाज का नाम राज्य ही नहीं देश में भी रोशन हो। जमुआ स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज ने विधायक का भव्य स्वागत किया। समाज के जमुआ विधानसभा स्तरीय समिति के अध्यक्ष राजकुमार साहू ने कहा कि स्वजातीय बंधु समाज के लिए स्पष्ट रुझान रखें और आपस में भाईचारा बनाए रखें। मंच संचालन जमुआ के संगठन मंत्री सुरेश साहू ने किया।

loksabha election banner

मौके पर समाज के संगठन मंत्री सुबोध कुमार साहू, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू देवी, सचिव राखी देवी, प्रवीण साहू, अशोक कुमार साहू, छोटू साहू, पवन साहू, सुरेश साहू, पप्पू साहू, ओमप्रकाश साहू, किशोर साहू,अजय साहू, वकील साहू, त्रिभुवन कुमार साहू, नारायण साहू, रुपनारायण साहू, प्रकाश साहू सहित हीरोडीह मंडल, देवरी मंडल, नवडीहा मंडल, मिर्जागंज नगर, जमुआ सदर के समाज के लोग उपस्थित थे।

बड़कागांव विधायक का राजधनवार में स्वागत

संस, खोरीमहुआ : रांची से देवघर जाने के क्रम में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद का राजधनवार में साहू समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। अन्य महिलाओं ने भी उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अगुआई श्यामसुंदर साहा व अरविद साव ने की। विधायक ने कहा कि समाज की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाएं बहुत बेहतर करने लगी हैं। मौके पर सुनीता गुप्ता, संगीता साहा, रेणु देवी, नंदलाल साव, अमित कुमार, चंदन कुमार, अनमोल कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.