Move to Jagran APP

जामताड़ा से प्रशिक्षण लेकर महेशमुंडा में फैलाया साइबर का जाल

गांडेय (गिरिडीह) दिल्ली साइबर सेल की पुलिस ने बुधवार को गांडेय थाना क्षेत्र से दो साइबर आर

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 06:02 PM (IST)
जामताड़ा से प्रशिक्षण लेकर महेशमुंडा में फैलाया साइबर का जाल

गांडेय (गिरिडीह) : दिल्ली साइबर सेल की पुलिस ने बुधवार को गांडेय थाना क्षेत्र से दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनमें महेशमुंडा निवासी पवन मंडल भी शामिल हैं। पवन मंडल साइबर अपराध का मास्टर माइंड है। छह माह पूर्व साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने महेशमुंडा स्थित उसके घर में छापेमारी कर उसके भाई मंटू मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में वह जेल में ही है।

loksabha election banner

दोनों भाई साइबर क्राइम के मास्टर माइंड हैं। दोनों भाइयों ने बड़े-बड़े साइबर अपराध के मामलों को अंजाम दिया है। भाई की गिरफ्तारी के बाद पवन अपने परिवार के साथ रांची में रह रहा था। दिल्ली साइबर पुलिस ने रांची में छापेमारी कर पवन को गिरफ्तार किया। वहीं गांडेय में छापेमारी कर उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है।

महेशमुंडा में फैलाया साइबर का जाल : पवन मंडल मूलत: जामताड़ा जिला के सीमांचल क्षेत्र घोसको गांव का निवासी है। दोनों भाई जामताड़ा से साइबर अपराध का प्रशिक्षण लेकर इस धंधे में कूद गए। महेशमुंडा के देवनडीह में उनका रिश्तेदार का घर है। रिश्तेदार के प्रयास से उन्होंने महेशमुंडा में एक व्यवसायी से जमीन खरीदकर उसमें लाखों रुपये की लागत से भव्य घर बनाया है। मुख्य सड़क से गुजरने वाले प्रत्येक राहगीर की नजर घर की भव्यता को देखकर चौंधिया जाती है। अब ये बीते कुछ वर्षो से महेशमुंडा में अपने साइबर जाल फैला रहा था। वे नए-नए युवाओं को साइबर अपराध से जुड़ने के लिए प्रशिक्षण देता था। वह महेशमुंडा एवं आसपास के दर्जनों युवकों को इसका प्रशिक्षण दिया था।

साइबर से कमाई अकूत संपत्ति : जानकारों की मानें तो पवन मंडल व उसका भाई मंटू मंडल ने साइबर अपराध से अकूत संपत्ति जमा की है। उसने महेशमुंडा में लाखों की लागत से जमीन की खरीदारी कर उसमें एक करोड़ से अधिक की लागत का आलीशान घर बनाया है। गिरिडीह - गांडेय मुख्य मार्ग पर महेशमुंडा में सड़क के ठीक किनारे बना यह घर लोगों के लिए चर्चा का विषय है। इस घर में विलासिता की सारी सुविधाएं हाईटेक टेक्नोलॉजी युक्त मौजूद हैं। वहीं घर के भीतर विलासिता की सभी वस्तुओं को खरीद कर रखा है। साइबर के पैसे को भी दूसरे व्यापार में लगाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.