95 वर्षीय महिला का निधन
देवरी प्रखंड के कोसो गोंदोदिघी गांव निवासी सह मिल्टन पब्लिक स्कूल चतरो के प्राचार्य नागेश्वर
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 04:48 PM (IST)
देवरी : प्रखंड के कोसो गोंदोदिघी गांव निवासी सह मिल्टन पब्लिक स्कूल चतरो के प्राचार्य नागेश्वर राय की मां 95 वर्षीय बरफी देवी का निधन सोमवार की देर शाम को हो गया। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के अलावा शम्भू कुमार शर्मा, लक्ष्मी नारायण राय, राधे श्याम साव, कामेश्वर राय, हाड़ी राय, दिनेश राय आदि ने शोक व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें