अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, दो गिरफ्तार
मंगलवार की देर शाम सरिया पुलिस के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सरिया के छोटकीसरिया गांव में छापामारी अभियान चलाया गया ।इस दौरान दो अवैध महुआ शराब निर्माण के ठिकानों पर पुलिस के द्वारा छापामारी की गई। जिसमें गांव के कमल मंडल पिता वासुदेव मंडल एवं उमेश मंडल के यहां छापामारी अभियान चलाया गया।
सरिया : मंगलवार देर शाम सरिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छोटकी सरिया गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान गांव के कमल मंडल एवं उमेश मंडल के यहां छापेमारी की गई, जिसमें लगभग 50 लीटर अवैध महुआ शराब को नष्ट किया गया। साथ ही शराब निर्माण कार्य में प्रयोग में लाए जाने वाले बर्तन, टुल्लू पंप, मशीन, पतीला आदि को जब्त कर थाना ले जाया गया। अवैध शराब निर्माण के मामले में उमेश मंडल व कमल मंडल को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सरिया थाना में मामला दर्ज किया गया। इसकी पुष्टि अंचल पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने की। अभियान में पुलिस के कई अधिकारी एवं दर्जनों जवान भी शामिल थे।