तनातनी खत्म कर एक हुए चार परिवार
हीरोडीह थाना क्षेत्र के कौआआम में जमीन विवाद का एक पुराना मामला रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न दलों के लोगों ने मिलकर सुलझा दिया।इससे इस विवाद से जुड़े चार परिवारों के बीच वर्षों से चले आ रहे विद्वेष व तनाव शांत हो गया।सभी पक्ष आपस मे मिलजुल गए और पंचों के परामर्श को सहर्ष स्वीकार किये।
झारखंडधाम : हीरोडीह थाना क्षेत्र के कौआआम में जमीन विवाद का एक पुराना मामला रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न दलों के लोगों ने मिलकर सुलझा दिया। इससे इस विवाद से जुड़े चार परिवारों के बीच वर्षों से चला आ रहा विद्वेष व तनाव शांत हो गया। सभी पक्ष आपस में मिलजुल गए और पंचों के परामर्श को सहर्ष स्वीकार किया।
जमुआ अंचल की एक जमीन पर बलदेव महतो, ईश्वर महतो बनाम अजय सिंह व कारू यादव के बीच विवाद था। लॉकडाउन के मद्देनजर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बैठक कर इन चारों के बीच के विवाद को समाप्त करा दिया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव महतो ने की।
मौके पर अशोक पासवान, जिप सदस्य अशोक यादव, कैलाश प्रसाद साहू, रामकिशुन वर्मा, जयप्रकाश ठाकुर, गोकुल नारायण सिंह, रामनरेश यादव, जगदीश भारती, वकील विश्वकर्मा, रूपलाल रविदास, सत्यनारायण चौधरी, त्रिवेणी सिंह सहित कई लोग शामिल थे।