Move to Jagran APP

गांव में निषेधाज्ञा, परिजन होम क्वॉरंटाइन

सरिया प्रखंड के खैराबाद गांव स्थित भंडरा टोला में कोरोना का एक मरीज मिलने की पुष्टि होते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया।वहीं सरिया अनुमंडल प्रशासन तथा प्रखंड प्रशासन भी सख्ते में आ गए। जबकि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम खैराबाद गांव पहुंची।साथ ही कोरोना पॉजिटीव पाए गए मरीज की उचित इलाज हेतु उन्हें एंबुलेंस के द्वारा गिरिडीह ले जाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 12:22 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 12:22 AM (IST)
गांव में निषेधाज्ञा, परिजन होम क्वॉरंटाइन

संस, सरिया : प्रखंड के खैराबाद के भंडरा टोला में कोरोना का एक मरीज मिलने की पुष्टि होते ही पूरे गांव में दहशत पैदा हो गया। सरिया अनुमंडल तथा प्रखंड प्रशासन भी सकते में आ गया। जबकि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम खैराबाद गांव पहुंची। साथ ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज को इलाज हेतु एंबुलेंस से गिरिडीह ले जाया गया। उसके परिजनों में 12 सदस्यों के स्वाब जांच के नमूने ले जाए गए। अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल के निर्देशानुसार पूरे गांव को सील कर दिया गया है। दंडाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। पूरे ग्राम क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। उक्त कोरोना पॉजिटिव मरीज दिल्ली में लेबर का काम करता था। पिछले 16 जून को वह दिल्ली से अपना गांव लौटा था। इस बीच 26 जून को प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र सरिया में चिकित्सा विभाग द्वारा लगाए गए निश्शुल्क जांच शिविर में स्वाब जांच हेतु नमूना दिया था। जांच के क्रम में 2 जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सरिया प्रशासन खैराबाद गांव पहुंचकर पूरे गांव को सील कर दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार महतो प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा अंचलाधिकारी सुनीता कुमारी अंचल पुलिस निरीक्षक रामनारायण चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.