Move to Jagran APP

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

जमुआ थाना क्षेत्र के शानडीह गांव में एक विवाहिता की मौत दहेज के लिए गला दबाकर कर दिए जाने का मामला सामने आया है।मृतका मोहनी देवी (23) की शादी 5 वर्ष पूर्व शानडीह के रिकू यादव के साथ हुई थी।उसे एक पुत्र एवं एक तीन माह की पुत्री है।मृतका के पिता देवरी थाना क्षेत्र के किसगो निवासी भरत महतो ने इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराकर दामाद रिकू यादव सास सावित्री देवी सुरेश यादव रमेश यादव सहित 7 लोगों को नामजद किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 08:45 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 06:12 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ थाना क्षेत्र के शानडीह गांव में एक विवाहिता की मौत दहेज के लिए गला दबाकर कर दिए जाने का मामला सामने आया है।मृतका मोहनी देवी (23) की शादी 5 वर्ष पूर्व शानडीह के रिकू यादव के साथ हुई थी। उसे एक पुत्र एवं एक तीन माह की पुत्री है। मृतका के पिता देवरी थाना क्षेत्र के किसगो निवासी भरत महतो ने इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराकर दामाद रिकू यादव, सास सावित्री देवी, सुरेश यादव, रमेश यादव सहित 7 लोगों को नामजद किया है। बताया जा रहा है कि मोहनी देवी की मौत की सूचना पाने के बाद शानडीह पहुंचे उसके मायके के लोग ससुराल के परिजनों से भिड़ गए। इस दौरान लाठी, डंडे व ईंट से एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। बीच बचाव में पहुंची पुलिस को मारपीट रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कहा जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों को बीच बचाव में आंशिक चोटें भी आई हैं। हालांकि इस बात से पुलिस इंकार कर रही है। मृतका के पिता भरत महतो ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि सोमवार को दिन में 12 बजे उनके दामाद ने फोन कर मोहनी की मौत होने की बात उन्हें बताई।उन्होंने कहा है कि पुत्री की शादी के समय साम‌र्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया गया था। मोहनी के ससुरालवाले एक लाख रुपये की मांग दहेज के रूप में कर रहे थे। इस बात का विरोध उनकी पुत्री करती थी। इस बात को लेकर हमेशा उसे ससुरालवाले प्रताड़ित किया करते थे। कहा है कि सोमवार को उक्त लोगों ने गला दबाकर उनकी पुत्री की हत्या कर। वे, उनका पुत्र एवं गांव के कुछ लोग घटना की सूचना पाकर शानडीह पहुंचे तो वहां करीब 50 ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से उनलोगों पर हमला कर दिया। इसमें उनके साथ आए किशुन यादव और बालेश्वर यादव जख्मी हो गए। पुलिस पदाधिकारी सुमंत कुमार शव को कब्जे में लेकर थाना ले आए ।मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.