Move to Jagran APP

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में जुटा झामुमो

कोल ब्लॉकों की नीलामी के विरोध में आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी समर्थन दिया है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता हड़ताल को सफल बनाने में जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 08:17 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 06:16 AM (IST)
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में जुटा झामुमो
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में जुटा झामुमो

गिरिडीह : कोल ब्लॉकों की नीलामी के विरोध में आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी समर्थन दिया है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता हड़ताल को सफल बनाने में जुट गए हैं। इसे लेकर शनिवार को झामुमो जिला कार्यालय में गांडेय विधायक डा. सरफराज अहमद और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रेसवार्ता कर तैयारी संबंधी जानकारी दी। विधायक सोनू ने कहा कि कोल ब्लॉकों की नीलामी से झारखंड के पर्यावरण पर विपरित असर पड़ेगा। इससे राज्य को कोई फायदा नहीं है, इसलिए इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। 2-4 जुलाई को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को झामुमो ने भी समर्थन दिया है। विधायक अहमद ने कहा कि पूरी मजबूती के साथ आंदोलन में भाग लेकर बंद को सफल बनाना है। जिस उद्देश्य से कोलियरी का राष्ट्रीयकरण किया गया था, वह कोल ब्लॉकों की नीलामी से खत्म हो जाएगा।

loksabha election banner

इसके पूर्व विधायकद्वय ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, शोभा यादव, छक्कू साव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.