एक दिन का मानदेय देंगी आंगनबाड़ी सेविका
इसमें लोगों से अपील की गई कि कोरोना जैसी भयंकर बीमारी को देखते हुए वे केन्द्र सरकार राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के दिए जा रहे निर्देशों का सख्ती से पालन करें और इस बीमारी से लड़ते हुए अपने अपने घरों पर ही रहें और लोगों से दूरी बनाए रखें।
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 06:14 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:13 AM (IST)
गिरिडीह-झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ऑनलाइन बैठक शनिवार को हुई। निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सभी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखी अपने एक दिन का मानदेय राज्य सरकार के खाते में देंगी। अध्यक्षता देवंती देवी ने की जबकि इसमें अशोक सिंह नयन, प्रयाग यादव, सुंदरी तिर्की, रेखा मंडल, निताई चंद्र चौधरी, कृष्णा महतो, अनिता बिरूआ, विमला देवी, गौरी मिश्रा, शबाना आजमी, जयंती देवी, बमशंकर शर्मा आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें