जमुआ में हुई 207 की जांच, 10 रेफर
संस जमुआ गिरिडीह कोरोना वायरस के जांच के लिए रोज अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।जानकारी के अनुसार मुम्बई दिल्ली कलकत्ता हैदराबाद गुजरात सहित अन्य
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:17 AM (IST)
संस, जमुआ: कोरोना वायरस की जांच के लिए रोज अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुंबई, दिल्ली, कोलकोता, हैदराबाद, गुजरात सहित अन्य स्थानों से सैकड़ों की संख्या में लोग अपने-अपने घर पहुंचे हैं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से उन्हें जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ भेजा जा रहा है। शुक्रवार को डॉ. राजेश दूबे एवं डॉ. चंदन ने 208 मरीजों की जांच की। इसमें से संदिग्ध 10 लोगों को गिरिडीह रेफर किया गया है। बाकी लोगों को 14 दिन अपने-अपने घरों में रहने को कहा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें