कोरोना की संदिग्ध महिला को ग्रामीणों ने किया घर में कैद
बिरनी प्रखंड के तेतरिया सलयडीह पंचायत के एक गांव में कोरोना वायरस से संक्रमित के एक संदिग्ध महिला को परिजन व ग्रामीण ने घर के अंदर कैद कर दिया है। इसकी सूचना प्रशासन को दे दिया गया है। ग्रामीणों व परिजन ने बताया कि आठ दिन पूर्व मुंबई से अपना मायके बगोदर प्रखंड के एक गांव पहुंची है। वहां से उनके ससुर लेकर बिरनी चार दिन पूर्व लेकर आया है। परिजन व ग्रामीण बताते है कि महिला को मुंबई से हल्का फुल्का सर्दी खांसी था। यहां आई तो महिला की सर्दी
बिरनी: तेतरिया सलयडीह पंचायत के एक गांव में कोरोना वायरस से संक्रमित एक संदिग्ध महिला को परिजनों व ग्रामीणों ने घर के अंदर कैद कर दिया है। इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह आठ दिन पूर्व मुंबई से अपने मायके बगोदर प्रखंड के एक गांव में पहुंची। उसके ससुर वहां से उसे लेकर चार दिन पूर्व बिरनी आए हैं। उसे मुंबई में हल्की सर्दी व खांसी थी। यहां आने पर सर्दी, खांसी व बुखार के साथ गले में खरास बढ़ने लगी। इसे देख उसे उसके ही घर मे लॉकडाउन कर दिया गया। उसे परिजनों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। उसे उपचार के लिए कोई भी चिकित्सक के पास ले जाने को तैयार नहीं है। परिजनों को सलाह दी है कि उसे घर के अंदर 14 दिनों तक रखें, यही उसका सबसे बड़ा इलाज है।