Move to Jagran APP

चुंगलो पैक्स में 61 सौ कुंतल धान की खरीदारी

जमुआ प्रखंड के संचालित धानअधिप्राप्ति केंद्र चुंगलो पैक्स में धान की खरीदारी बढ़चढ़ कर किया जा रहा है वही किसान केंद्र पहुँचकर बढ़चढ़ कर धान बेचने में लगे है चुंगलो पैक्स में अबतक लगभग एक सौ दस किसानों की धान ली जा चुकी है जिसमे 61 सौ क्विटल की खरीदारी की गयी है किसानों ने कहा कि इस बार देर से केंद्र में धान खरीदीकी गयी जिससे देर से खरीदारी होने से बहुतों किसान बाहरी व्यपारियो के चंगुल में फँसकर सस्ते दामों में धान बेचना पड़ा धान की खरीदारी 29 दिसंबर से की जा रही है जो यह 31 मार्च तक खरीदारी की जा सकेगी ऐसे में केंद्र पर किसानों की धान ज्यादा और मिलने की उम्मीद की जा रही है वही धान बेचने वाले

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 08:00 AM (IST)
चुंगलो पैक्स में 61 सौ कुंतल धान की खरीदारी
चुंगलो पैक्स में 61 सौ कुंतल धान की खरीदारी

झारखखंडधाम : जमुआ प्रखंड के संचालित धान अधि प्राप्ति केंद्र चुंगलो पैक्स में धान की खरीदारी बढ़ चढ़कर की जा रही है तो वहीं किसान केंद्र में पहुंचकर बढ़ चढ़कर धान बेचने में लगे हैं। चुंगलो पैक्स में अब तक लगभग एक सौ दस किसानों की धान ली जा चुकी है जिसमें 61 सौ क्विटल की खरीदारी की गई है। किसानों ने कहा कि इस बार देर से केंद्र में धान की खरीदी की गई जिससे देर से खरीदारी होने से बहुत से किसानों को बाहरी व्यापारियों के चंगुल में फंसकर सस्ते दामों पर धान बेचना पड़ा। धान की खरीदारी 29 दिसंबर से की जा रही है जो 31 मार्च तक चलेगी। ऐसे में केंद्र पर किसानों की धान ज्यादा और मिलने की उम्मीद की जा रही है। धान बेचनेवाले किसान अब भुगतान की आस में टकटकी लगाए हुए हैं। शालीग्राम सिंह, जनार्दन महतो, मनोज सिंह, लखन महतो, बैजनाथ महतो, लक्ष्मण महतो, बुधु यादव, लेखो दास, विनोद गिरि आदि किसानों का कहना है कि सरकार समय से धान की खरीदारी करे तो बाहरी व्यापारियों के हाथों धान बेचने से बचा जा सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.