बाबूलाल के खिलाफ माले का प्रतिवाद मार्च
भाकपा माले तिसरी प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बाबुलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने के विरोध में तिसरी में प्रतिवाद मार्च निकाली गई। इस दौरान प्रतिवाद मार्च में धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। भाजपा के साथ यारी जनता के साथ गद्दारी बाबूलाल मरांडी ने किया। जिसका विरोध प्रदर्शन प्रतिवाद मार्च निकाल कर किया गया। भाजपा दमन करने वाली पार्टी है। जनता के साथ रोजगार छीनने वाली पार्टी है। भेदभाव नफरत की राजनीति करने वाली पार्टी है। बाबूलाल मरांडी फिर उसी पार्टी में जानायह जनता के साथ
तिसरी: भाकपा माले तिसरी प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने के विरोध में तिसरी में सोमवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की गई। मौके पर कार्यकारी सचिव मुन्ना राणा, मंटू शर्मा, भोला साव, पिकेश सिंह, लालू राय, रामजीत मुर्मू, रमेश हांसदा, बालेश्वर यादव, राजकुमार दयाल, उपेंद्र शर्मा, त्रिभुवन यादव, युसूफ अंसारी, सत्तार अली, मुस्तकीम, सीपीआई के पूर्व साथी परशुराम सिंह भी मौजूद थे। झामुमो ने काला दिवस मनाया
तिसरी:जेएमएम प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष नारायण यादव की अध्यक्षता में गांधी मैदान में बैठक कर काला दिवस मनाया। लोगों ने भाजपा में मरांडी के वापस जाने की कड़ी निदा की। मुरली बरनवाल के मरांडी की रैली में भाग लेने पर उसे पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की गई। बैठक में अरविद मुर्मू, नवीन टुडू, सहदेव साहू, लक्ष्मी वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।